main page

बिपाशा ने शेयर की बेटी की क्यूट तस्वीर, मम्मी संग प्लैंक योगा करती दिखीं 11 महीने की 'देवी'

Updated 09 October, 2023 06:49:28 PM

पॉपुलर एक्ट्रेस बिपाशा बसु इस समय अपनी मदरहुड लाइफ को एंजाॅय कर रही हैं। शादी के 6 साल बाद मां बनी एक्ट्रेस अपनी बेटी देवी के साथ खूब क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। देवी के जन्म के बाद से करण और बिपाशा अक्सर उसके साथ बिताई गई प्यारी झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। हाल ही में, मां-बेटी की जोड़ी ने एक साथ प्लैंक योग किया तो एक्ट्रेस ने इस कैंडिड क्लिक को फैंस के साथ शेयर किया। तस्वीर में जहां एक्ट्रेस ने पूरी तरह से ब्लैक कलर का एथलेजर पहना हुआ था।


मुंबई:  पॉपुलर एक्ट्रेस बिपाशा बसु इस समय अपनी मदरहुड लाइफ को एंजाॅय कर रही हैं। शादी के 6 साल बाद मां बनी एक्ट्रेस अपनी बेटी देवी के साथ खूब क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं।

Bollywood Tadka

देवी के जन्म के बाद से करण और बिपाशा अक्सर उसके साथ बिताई गई प्यारी झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। हाल ही में, मां-बेटी की जोड़ी ने एक साथ प्लैंक योग किया तो एक्ट्रेस ने इस कैंडिड क्लिक को फैंस के साथ शेयर किया।

Bollywood Tadka

तस्वीर में जहां अभिनेत्री ने पूरी तरह से ब्लैक कलर का एथलेजर पहना हुआ था। वहीं उनकी राजकुमारी प्रिंटेड ओनेसी में बेहद सुंदर लग रही थीं। उन्हें एक साथ प्लैंक योग पोज देते हुए देखा गया।जैसा कि हम सभी जानते हैं बिपाशा एक फिटनेस फ्रीक हैं, वहीं ऐसा लगता है कि उनकी बेटी भी उनसे कम नहीं है। तस्वीर शेयर करते हुए बिपाशा ने लिखा- "तो कोई हमेशा खुद को मेरे ... मी टाइम में शामिल करता है !!! यह स्वीकार करना शुरू कर रही हूं कि मेरे लिए अब कोई मी टाइम नहीं है। #mamatryingtogetfit #loveyourself।"

Bollywood Tadka

नेहा धूपिया के साथ बातचीत में बिपाशा ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया था और बताया था कि देवी के दिल में दो छेद थे। बिपाशा ने यह भी याद किया था कि कैसे वह और करण हर महीने स्कैन के लिए जाते थे और डॉक्टरों को संदेह था कि छेद ठीक हो रहे हैं या नहीं। हालांकि, उन्होंने तीन महीने तक इंतजार किया और आखिरकार सर्जरी करवाने का फैसला लिया। जहां करण देवी की सर्जरी के लिए तैयार नहीं थे, वहीं बिपाशा नहीं चाहती थीं कि उनकी बच्ची को भविष्य में किसी परेशानी का सामना करना पड़े। अंत में उन्होंने खुलासा करते हुए कहा था कि जब देवी का ऑपरेशन छह घंटे तक चला था तो उन्हें उम्मीद थी कि कुछ भी गलत नहीं होगा, लेकिन फिर भी वह चिंतित थीं। अंत में बिपाशा ने बताया कि सर्जरी सफल रही और अब देवी ठीक हैं।

Bollywood Tadka

बता दें कि बिपाशा ने साल 2016 में अपने 'जीवन के प्यार' करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी की थी और लगभग 6 साल की मैरिड लाइफ के बाद कपल ने नवंबर 2022 में अपनी लाडली बेटी का देवी बसु सिंह ग्रोवर का स्वागत किया।

Content Writer: Smita Sharma

Bipasha BasuCute PhotoDaughterDeviPlank YogaBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...