main page

Animal बन चमका बॉबी देओल का करियर, 2024 में एक्टर के आएंगे ये धांसू प्रोजेक्ट्स

Updated 27 January, 2024 10:49:49 AM

साल 2023 कई अभिनेताओं के नाम रहा। जिनमें बॉबी देओल भी एक हैं। आज एक्टर अपना 55वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। ऐसे में आज हम आपको बॉबी के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

नई दिल्ली। साल 2023 कई अभिनेताओं के नाम रहा। जिनमें बॉबी देओल भी एक हैं। आज एक्टर अपना 55वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। 'एनिमल' में बॉबी को बेशक बड़ा स्क्रीनप्रेसेंज नहीं मिला लेकिन जितना भी मिला उतने में ही उन्होंने दर्शकों के दिलों पर कब्जा कर लिया।  फिल्म के लिए जितने ज्यादा चर्चा में रणबीर कपूर रहे उससे कहीं ज्यादा 'एनिमल' बॉबी देओल के लिए खास रही। अपने 28 साल के फिल्मी करियर में उन्होंने ऐसा मुकाम पहली बार देखा। जब लोग उनके हर अंदाज के फैन बन गए। फिल्म में निगेटिव किरदार के बावजूद उन्होंने लोगों को अपना मुरीद बना लिया। यही वजह कि बॉबी के पास बॉलीवुड से लेकर साउथ और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अब एक से बढ़कर एक बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। आइए एक्टर के जन्मदिन पर उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर बारे में आपको बताते हैं। 

 

एनिमल के बाद चमकी बॉबी देओल की किस्मत

एनिमल 2 
संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित 'एनिमल' में बॉबी देओल ने अबरार का किरदार निभाया था, जिसकी फिल्म में ही मौत हो गई थी। लेकिन अब सोशल मीडिया पर लोग बॉबी को एनिमल के दूसरे पार्ट में भी देखना चाह रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब रणबीर के किरदार का डबल रोल हो सकता है, तो अबरार भी वापस आ सकता है। ऐसे में अब मेकर्स को बॉबी का किरदार 'एनिमल 2' की कहानी में फिट करने की कोशिश में जुटे हुए हैं।

Bollywood Tadka

आश्रम सीजन 4
'एनिमल' रिलीज होने से पहले ही बॉबी देओल को 'आश्रम' से लोगों का खूब प्यार मिला। बाबा निराला के रूप में वह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर छा गए। यहीं से लोगों को बॉबी का एक नया अवतार देखने को मिला। तीन सीजन के बाद लोग इसके चौथे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो इस साल स्ट्रीम होगा। 

Bollywood Tadka

कंगुवा
साउथ सुपरस्टार सूर्या की अपकमिंग फिल्म 'कंगुवा' भी काफी ज्यादा चर्चा में बनी हुई है।  इस फिल्म से बॉबी देओल तमिल सिनेमा में दमदार डेब्यू करने जा रहे हैं। आज यानी एक्टर के जन्मदिन पर इस फिल्म से अधिरन का लुक भी रिवील होने वाला है। 

Bollywood Tadka

NBK109
कंगुवा के बाद बॉबी देओल इस तेलुगू फिल्म में भी विलेन के अवतार में दिखेंगे। फिल्म में दिग्गज कलाकार नंदमुरी बालकृष्ण लीड रोल में नजर आएंगे। 

Bollywood Tadka

स्टारडम
बीता साल शाहरुख खान के लिए भी शानदार रहा। 'पठान', 'जवान' और 'डंकी' से एक्टर ने धुंआधार कमबैक किया। वहीं अब एक्टर के शहजादे आर्यन भी अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू करने की तैयारी में हैं। 'स्टारडम' नाम से एक वेब सीरीज का वह निर्देशन करेंगे जिसमें बॉबी देओल भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।  

Content Editor: Varsha Yadav

bobby deolbobby deol birthday specialbobby deol unknown fact

loading...