main page

भतीजे करण की डीजे नाइट में बॉबी देओल ने पत्नी तान्या संग लूटी महफिल, चाचा-चाची ने दी खास परफॉर्मेंस

Updated 17 June, 2023 10:42:18 AM

देओल फैमिली में इन दिनों खुशियों का माहौल है। सनी देओल के बेटे करण देओल 18 जून को गर्लफ्रेंड द्रिशा आचार्य संग शादी के बंधन में बंध जाएंगे। ऐसे में घरवाले सभी सेलिब्रेशन मोड में हैं। बीते शुक्रवार को करण देओल की संगीत सेरेमनी हुई, जहां होने वाले दुल्हा दुल्हन से लेकर उनकी फैमिली खूब लाइमलाइट चुराते दिखे। करण और द्रिशा की म्यूजिक नाइट से तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

बॉलीवुड तड़का टीम. देओल फैमिली में इन दिनों खुशियों का माहौल है। सनी देओल के बेटे करण देओल 18 जून को गर्लफ्रेंड द्रिशा आचार्य संग शादी के बंधन में बंध जाएंगे। ऐसे में घरवाले सभी सेलिब्रेशन मोड में हैं। बीते शुक्रवार को करण देओल की संगीत सेरेमनी हुई, जहां होने वाले दुल्हा दुल्हन से लेकर उनकी फैमिली खूब लाइमलाइट चुराते दिखे। करण और द्रिशा की म्यूजिक नाइट से तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

Bollywood Tadka

 

सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि होने वाले दूल्हा-दुल्हन करण और द्रिशा ने बन-ठनकर संगीत सेरेमनी में पहुंचे। इस दौरान करण की लेडी लव ब्लैक कलर की चोली के साथ मल्टीकलर लहंगे में गॉर्जियस लगीं। वहीं करण देओल भी अपनी होने वाली दुल्हन संग ट्विनिंग करते दिखे। 

Bollywood Tadka

 

हालांकि, इस फंक्शन में सारी लाइमलाइट दूल्हे राजा के चाचा यानी बॉबी देओल ने चुरा ली, जो अपनी वाइफ तान्या देओल का हाथ थामे हुए फंक्शन में पहुंचे।

Bollywood Tadka

 

तान्या येलो लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, बॉबी देओल क्रीम कलर के पैंटसूट में काफी डैशिंग दिखे। इस दौरान कपल की केमिस्ट्री देखते ही बन रही थी।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


इतना ही नहीं, अपने भतीजे की संगीत सेरेमनी ने बॉबी देओल ने पत्नी तान्या संग खास डांस परफॉर्मेंस भी दी। कपल के डांस ने सभी का दिल जीत लिया। कपल हमको सिर्फ तुमसे प्यार है गाने पर डांस करता दिखा। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।


 

Content Writer: suman prajapati

Bobby DeollimelightwifeTanyabhatijaKaran DeolDJ NightBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...