main page

VALENTINE DAY SPCL : प्यार की मिसाल बनी बॉलीवुड की ये 5 जोड़िया, देखें तस्वीरें

Updated 14 February, 2017 05:27:52 PM

14 फरवरी ‘वैलेंटाइन डे’ प्यार का दिन होता हैं

नई दिल्ली: 14 फरवरी ‘वैलेंटाइन डे’ प्यार का दिन होता हैं। कपल्स के लिए बहुत ही खास होता हैं। अाम अादमी से लेकर बॉलीवुड स्टार्स तक सभी कपल्स इस दिन को मनाते हैं। बॉलीवुड की दुनिया में वेलेंटाइन डे की अपनी ही खास अहमियत है। आज हम आपको बॉलीवुड के 5 ऐसे कपल्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी लव स्टोरी एक मिसाल बन चुकी हैं।

1. शाहरुख-गौरी: बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान और गौरी की पहली मुलाकात साल 1984 में हुई थी। दोनों को रियल लव स्टोरी में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। फिर 26 अगस्त 1991 को शाहरुख और गौरी ने कोर्ट में शादी कर ली। इसके बाद 25 अक्टूबर 1991 को हिंदू रीति-रिवाजों के मुताबिक दोनों की शादी हुई।

2. अभिषेक-ऐश्वर्या: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या की लव स्टोरी फिल्म ‘गुरु’ के दौरान शुरु हुई थी। अभिषेक ने 10 साल पहले न्यूयार्क में फिल्म के प्रीमियर पर ऐश्वर्या को प्रपोज किया था जिस पर ऐश्वर्या ने तुरंत हां कह दिया। फिर 20 अप्रैल 2007 को इन्होंने शादी कर ली।

3. सैफ-करीना: एक्ट्रैस करीना ने सैफ अली खान के साथ पांच साल प्रेम संबंध में रहने के बाद अक्टूबर 2012 में शादी कर ली।

4. अक्षय-ट्विंकल: बॉलीवुड एक्टर अक्षय और ट्विंकल को फिल्म ‘इंटरनेशनल खिलाड़ी’ की शूटिंग के दौरान एक-दूसरे से प्यार हुआ था। फिर इन दोनों ने 2001 में शादी कर ली।

5. रणवीर-दीपिका: रणवीर और दीपिका ने ऑफिशियल तौर पर कभी भी अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया है, लेकिन ये बात किसी से छुपी नहीं है कि दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब हैं।

:

valentine dayShah Rukh KhanAkshay Kumarlove stories

loading...