main page

प्रियंका-निक की इंगेजमेंट पार्टी में शामिल नहीं होंगे ये बड़े सितारे, वजह है बेहद खास

Updated 18 August, 2018 06:39:53 PM

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की रोका सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि 18 अगस्त यानि शाम को इंगेजमेंट पार्टी करने वाले हैं जिसमें बॉलीवुड के कई स्टार्स पहुंचने की उम्मीद की जा रही है...

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की रोका सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि 18 अगस्त यानि शाम को इंगेजमेंट पार्टी करने वाले हैं जिसमें बॉलीवुड के कई स्टार्स पहुंचने की उम्मीद की जा रही है। हाल ही में अब खबरें आ रही हैं कि पार्टी में बॉलीवुड के ये स्टार्स शामिल नहीं हो पाएंगे। उनकी लिस्ट सामने आ गई है। 

Bollywood Tadka

 

सलमान खान 


बताया जा रहा है कि गेजमेंट पार्टी में सलमान खान नहीं पहुंचेगे। दरअसल, सलमान इन दिनों माल्टा देश में अपनी आने वाली फिल्म भारत की शूटिंग में बिजी हैं। वहीं प्रियंका ने सलमान की इसी फिल्म को अचानक से ठुकरा दिया था। उनकी पार्टी में ना जाने की यही बड़ी वजह बताई जा रही है। 

 

 

Bollywood Tadka

 

अक्षय कुमार


प्रियंका और अक्षय का अफेयर भी काफी चर्चा में रहा। दोनों की साथ में आखि‍री फिल्म 'वक्त' थी। खबरों के मुताबिक ट्विंकल खन्ना ने अक्षय को प्रियंका के साथ दोबारा कोई भी फिल्म ना करने के लिए मना कर दिया। शायद इसी वजह से अक्षय भी पार्टी का हिस्सा ना बन पाएं। 

 

Bollywood Tadka

 

शाहरुख खान 

शाहरुख और प्रियंका के अफेयर के चर्चे खूब छाए रहे। हालांकि गौरी के कहने और मीडिया गॉसिप के चलते दोनों ने दूरी बनाने का फैसला कर लिया और फिर साथ में काम नहीं किया। यही वजह है कि शाहरुख भी प्रियंका और निक की पार्टी में शरीक ना हो पाएं।  

 

Bollywood Tadka

 

अनुष्का शर्मा 


अनुष्का भी उनकी सगाई पार्टी का हिस्सा नहीं होंगी। क्योंकि इन दिनों अनुष्का पति  विराट कोहली के साथ लंदन में हैं। 

 

 

Bollywood Tadka

 

शाहिद कपूर 


प्रियंका का अफेयर 2007 में फिल्म कमीने की शूटिंग के दौरान शाहिद के साथ हुआ। हालांकि 2012 में इनके अलग होने की खबरें सामने आई। वहीं शाहिद की पत्नी मीरा राजपूत प्रेग्नेंट हैं। दोनों अपने दूसरे बच्चे के स्वागत के इंतजार में हैं। जिसकी वजह से वो प्रियंका और निक की इंगेजमेंट पार्टी में ना जा सके। 

 

Bollywood Tadka

 


कैटरीना कैफ 


कैटरीना भी प्रियंका-निक की पार्टी का हि‍स्सा नहीं होंगी। दरअसल, कैटरीना माल्टा में भारत की शूटिंग में बिजी हैं। प्रियंका के भारत छोड़ने के बाद डायरेक्टर ने प्रियंका की जगह कैटरीना को साइन किया था। 

 

: Neha

priyanka chopranick jonasengagement partybollywood celebs

loading...