main page

Good News: ‘द कपिल शर्मा शो’ में फिर से वापसी कर रहें हैं यह ग्रेट कॉमेडियन

Updated 23 June, 2017 12:54:32 PM

टीवी रियालिटी शो कपिल शर्मा के लिए सुनील ग्रोवर से हुए विवाद के बाद एक अच्छी खबर आई है।

मुंबई: टीवी रियालिटी शो कपिल शर्मा के लिए सुनील ग्रोवर से हुए विवाद के बाद एक अच्छी खबर आई है। सुनील ग्रोवर से हुए विवाद के बाद शो को अलविदा कहने वाले चंदन प्रभाकर ‘द कपिल शर्मा शो’ में वापसी करने जा रहे हैं। कपिल शर्मा ने चंदन से बात की थी और दोनों ने अपने विवाद को सुलझा लिया है। हाल ही में सामने आई खबरों में दावा किया जा रहा था कि चंदन प्रभाकर भी कृष्णा अभिषेक के ‘ड्रामा कंपनी’ शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं। सुनील ग्रोवर से हुए विवाद के बाद शो से अलग हुए अली असगर और सुंगधा मिश्रा ने कृष्णा अभिषेक के नए शो को ज्वाइन कर लिया है। यह शो अगले महीने ऑनएयर होने जा रहा है।

Bollywood Tadka

चदंन का कहना है कि मैं शो में वापस आने के लिए उत्साहित हूं। हां, हमारे बीच में कुछ विवाद था, लेकिन हम दोनों भाई हैं और हमें एक साथ ही बहुत आगे जाना है। जो कुछ भी हमारे बीच हुआ था हमने वह सब अब सुलझा लिया है। हालांकि, कपिल शर्मा की तरफ से चंदन की वापसी पर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Bollywood Tadka

 

बता दें कि सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा के बीच 16 मार्च को ऑस्ट्रेलिया के एक फ्लाइट में लौटते समय झगड़ा हो गया था। खबरों की मानें तो कपिल शर्मा ने इस फ्लाइट में सुनील ग्रोवर पर जूता फेंका था। इस विवाद के बाद से ही सुनील ग्रोवर और चंदन प्रभाकर ने शो में आना बंद कर दिया था। इन सबके साथ हुए इस झगड़े के कारण कपिल शर्मा शो की टीआरपी को खासी कम हो गई थीं।

 

 

:

The Kapil Sharma showchandan prabhaker

loading...