बाॅलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन ने 2 महीने पहले टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा से शादी की थी। शादी के बाद से ही यह दोनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। आए दिन कपल अपनी रोमाटिंक तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करता रहता है।
24 Aug, 2019 10:09 AMमुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन ने 2 महीने पहले टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा से शादी की थी। शादी के बाद से ही यह दोनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। आए दिन कपल अपनी रोमाटिंक तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करता रहता है।
कपल इन दिनों स्विट्जरलैंड में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहा है। इस दौरान की तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं। तस्वीरों में दोनों की बॉन्डिंग जबरदस्त है। राजीव और चारु को एक साथ देखना उनके फैन्स के लिए भी काफी एक्साइटिंग है।
स्विटजरलैंड की खूबसूरत लोकेशन में यह कपल रोमांटिक अंदाज में दिखा। तस्वीर में कपल लिपलाॅप करता दिख रहा है। लुक की बात करें तो चारु ऑल ब्लैक लुक में स्टनिंग दिख रही हैं।
वहीं राजीव ब्लू जैकेट और ब्लैक ट्राउजर में कूल दिखे। राजीव और चारु की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
रिश्ते में दरार की खबरें
शादी के कुछ दिन बाद ही कपल के रिश्ते में दरार की खबरें आई थीं। इन खबरों के बीच राजीव ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर के साथ राजीव सेन ने रिश्ते पर उठ रहे सवालों को महज एक अफवाह साबित कर दिया था।
बता दें कि राजीव और चारू ने इस साल 16 जून को गोवा में शादी की थी। शादी के बाद से ही यह दोनों हनीमून पर गए हुए हैं। यह शादी बंगाली और राजस्थानी रीति-रिवाज से हुई थी। इससे पहले दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी। चारू और राजीव की शादी में कुछ करीबी रिश्तेदार के अलावा चंद दोस्त शामिल हुए थे। 3 दिनों तक चले शादी के कार्यक्रम में सगाई, हल्दी, मेहंदी और संगीत शामिल था।
काम की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी के बाद चारु अपने कमबैक प्रोजेक्ट में पति राजीव सेन संग नजर आ सकती हैं। Ullu एप ने न्यूलीवेड कपल को अपकमिंग वेब सीरीज के लिए अप्रोच किया है। बतौर एक्टर ये दोनों का डिजिटल डेब्यू होगा।