main page

तंगहाली में इलाज के लिए अनुपम श्याम मांगी थी पैसों की मदद, स्टार्स के बाद अब सीएम योगी ने बढ़ाया अपना हाथ

Updated 01 August, 2020 06:44:30 PM

टीवी एक्टर अनुपम श्याम ओझा हॉस्पिटल में अपना इलाज करवा रहे है। पैसों की तंगी के कारण काफी समय से उनका इलाज रुका हुआ था। उनके परिवार ने बॉलीवुड स्टार्स से इलाज के लिए मदद की गुहार भी लगाई थी और काफी स्टार्स ने उनकी मदद भी की। जिसके बाद अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनकी मदद के लिए सामने आए हैं।

मुंबई. टीवी एक्टर अनुपम श्याम ओझा हॉस्पिटल में अपना इलाज करवा रहे है। पैसों की तंगी के कारण काफी समय से उनका इलाज रुका हुआ था। उनके परिवार ने बॉलीवुड स्टार्स से इलाज के लिए मदद की गुहार भी लगाई थी और काफी स्टार्स ने उनकी मदद भी की। जिसके बाद अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनकी मदद के लिए सामने आए हैं। 

Bollywood Tadka
खबर है कि योगी आदित्यनाथ ने अपने अधिकारियों को उनकी मदद के निर्देश दिए हैं। इसी के साथ उन्होंने एक्टर के अच्छे स्वास्थ्य और जल्द ठीक होने की प्रार्थना भी की है।

Bollywood Tadka
बता दें कि ओझा इस वक्त किडनी इन्फेक्शन की समस्या से जूझ रहे हैं और मुंबई के हॉस्पिटल में भर्ती हैं। परिवार ने उनके इलाज के खर्च के लिए टीवी और फिल्म इंडस्ट्री से मदद मांगी थी। सोशल मीडिया पर अनुपम श्याम के बारे में बताते हुए आमिर खान और सोनू सूद दोनों को टैग किया गया था, जिसके बाद सोनू उनकी मदद के लिए सामने भी आए।

Bollywood Tadka


सोनू सूद ने कहा था कि उनकी टीम हॉस्पिटल के अधिकारियों के लगातार सम्पर्क में है। इसके अलावा एक्टर मनोज वाजपेयी ने भी परिवार को 1 लाख रुपये की मदद की थी।
  

Edited By: suman prajapati

yogi adityanathcame forwardhelpAnupam ShyamTelevision NewsTelevision News and GossipTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...