main page

Pics: कॉमेडियन भारती सिंह ने की गुप-चुप सगाई

Updated 18 January, 2017 05:41:11 PM

कॉमेडियन भारती सिंह लॉन्गटाइम ब्वॉयफ्रैंड हर्ष लिम्बचिया

मुंबई: कॉमेडियन भारती सिंह लॉन्गटाइम ब्वॉयफ्रैंड हर्ष लिम्बचिया से शादी करने जा रही हैं। बीते रविवार मुंबई के एक पॉपुलर रेस्त्रां में भारती और हर्ष की रोका सेरेमनी हुई। बेहद प्राइवेट इस सेरेमनी में भारती और हर्ष के फैमिली मेंबर्स और क्लोज फ्रैंड्स ही शामिल हुए थे। सेरेमनी की सारी तैयारियां रातोंरात की गईं। 

अापको बता दें कि रोका सेरेमनी में पहुंचे एक गेस्ट के मुताबिक, "रोका सेरेमनी और पार्टी अंधेरी, मुंबई के एक रेस्त्रां में हुई थी।" यह लास्ट मिनट का डिसीजन था, क्योंकि सारी तैयारियां रातोंरात की गई थी।

भारती ने सेरेमनी में कृष्णा अभिषेक, उनकी पत्नी कश्मीरा शाह और प्रोड्यूसर विपुल शाह सहित चुनिंदा फ्रेंड्स को ही यहां इनवाइट किया था। डांस फ्लोर पर सबसे पहले कृष्णा ने एंट्री ली। वे भारती और हर्ष को भी फ्लोर पर ले गए। तीनों ने जमकर डांस किया।"
 

:

Bharti SinghEngagedBoyfriendHarsh Limbachiyaa

loading...