सिंगिग रियालिटी शो इंडियन आइडल 12 के होस्ट और सिंगर आदित्य नारायण और उनकी पत्नी श्वेता अग्रवाल बीते दिनों ही कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे। जहां कोरोना पाॅजिटिव आने के बाद आदित्य हाॅस्पिटल में भर्ती थे। वहीं उनकी पत्नी घर में आइसोलेट थी। आदित्य के हाॅस्पिटल में भर्ती होने बाद से उनकेपरिवार वाले और फैंस दोनों ही परेशान हो गए थे। अब आदित्य के फैंस के लिए अच्छी खबर है कि वह अस्पताल से घर आ गए हैं और ठीक हो रहे हैं।
09 Apr, 2021 11:05 AMमुंबई: सिंगिग रियालिटी शो इंडियन आइडल 12 के होस्ट और सिंगर आदित्य नारायण और उनकी पत्नी श्वेता अग्रवाल बीते दिनों ही कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे। जहां कोरोना पाॅजिटिव आने के बाद आदित्य हाॅस्पिटल में भर्ती थे। वहीं उनकी पत्नी घर में आइसोलेट थी।
आदित्य के हाॅस्पिटल में भर्ती होने बाद से उनकेपरिवार वाले और फैंस दोनों ही परेशान हो गए थे। अब आदित्य के फैंस के लिए अच्छी खबर है कि वह अस्पताल से घर आ गए हैं और ठीक हो रहे हैं।
अपनी हेल्थ अपडेट खुद आदित्य ने एक अंग्रेजी वेबसाइट से बात करते हुए दी। आदित्य ने कहा- 'मैं बेहतर महसूस कर रहा हूं। मेरी पत्नी श्वेता भी पहले से बेहतर हैं लेकिन इस वायरस ने उन्हें कमजोर बना दिया है।'
आदित्य नारायण ने कोविड से बचने के लिए अपने फैंस को सलाह दी । उन्होंने कहा- 'घर पर रहिए, सिर्फ ये ही तरीका है जिससे आप वायरस से बच सकते हैं। मैं भी सारी सावधानियां बरत रहा था। मैं मास्क पहन रहा था और हर चीज को सैनिटाइज कर रहा था। शूटिंग, जिम और अपने माता-पिता से मिलने के अलावा कहीं बाहर नहीं जाता था। मैंने भीड़ से बचने के लिए अपना जिम टाइम भी बदल लिया था। मैं सुबह 6 बजे जिम जाता था।उसके बावजूद मैं इस वायरस की चपेट में आ गया।'
बता दें आदित्य नारायण के बाद इंडियन आइडल 12 का कंटेस्टेंट पवनदीप भी कोरोना की चपेट में आ गया है। आदित्य के कोविड पॉजिटिव होने के बाद शूटिंग को रोक दिया गया था।