main page

ये हैं बॉलीवुड की हिट जोड़ियां जो सालों से इंडस्ट्री पर करती आ रही हैं राज

Updated 26 July, 2023 04:17:29 PM

ये हैं बॉलीवुड की हिट जोड़ियां जो सालों से इंडस्ट्री पर करती आ रही हैं राज

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। हिंदी सिनेमा में कई ऐसी क्रिएटिव जोड़ियां हैं, जो सक्सेसफुल साबित हुई है। फिर बात चाहे म्यूजिक डायरेक्ट शंकर-जयकिशन या डायलॉग राइटर सलीम-जावेद की करें, इन जोड़ियों ने साथ में मिलकर बॉक्स ऑफिस पर भी खूब धमाल मचाया है। तो चलिए आज हम आपको ऐसे ही कुछ जोड़ियों के बारे में बताते हैं जो आज भी एक के बढ़कर एक फिल्में दे रही हैं...

 

अब्बास-मस्तान
अब्बास-मस्तान बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर हैं, जो सालों से हिंदी सिनेमा पर राज करती आ रही हैं। अब्बास-मस्तान ने एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। ये दोनों भाई सालों से बॉलीवुड पर राज करते आ रहे हैं। जी हां, दो गुजराती फिल्में करने के बाद साल 1990 में अब्बास-मस्तान ने बॉलीवुड में कदम रखा था। वहीं उनकी दूसरी फिल्म खिलाड़ी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई और इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।  अब्बास-मस्तान ने 'बाजीगर', 'सोल्जर', 'हमराज' रेस जैसी कई शानदार फिल्में दी हैं। वहीं साल 2007 में उन्होंने खुद का प्रोडक्शन हाउस भी खोला जिसके तले अब वह फिल्म 3 Monkey लेकर आने वाले हैं। 

 

राज और डीके
ये मशहूर जोड़ी आंध्रा प्रदेश के रहने वाले हैं जिन्होंने अपनी फिल्म 99, shor in the city, Go Goa Gone से इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई। वहीं साल 2019 में वेब सीरीज 'द मैफिली मैन' के बाद उन्हें अपने बेहतरीन काम के लिए गजब की पॉपुलैरिटी मिली। आज की तारीख में राज और डीके अपने यूनिक कंटेंट के लिए जाने जाते हैं। 'द मैफिली मैन' के अलावा राज और डीके ने 'फर्जी' और 'स्कैम' जैसी भी बेहतरीन वेब सीरीज दी हैं। 

 

पुष्कर गायत्री
चेन्नई की एक पति-पत्नी फिल्म निर्माता जोड़ी पुष्कर-गायत्री ने हाल ही में बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया है। 

अर्जुन-कार्तिक
ये जोड़ी भी अपने बेहतरीन कंटेंट के लिए बॉलीवुड में खूब मशहूर है। हाल ही में दोनों साथ में एक कॉनमैन ड्रामा लेकर आए थे, जिससे उन्हें खूब पॉपुलैरिटी मिली। वहीं अब वो सुष्मिता सेन स्टारर 'ताली' लेकर आने वाले हैं, जिसका हाल ही में पोस्टर भी आया था। 'ताली' में सुष्मिता के लुक को काफी पसंद किया जा रहा है। इसके अलावा अर्जुन और कार्तिक ने अपने प्रोडक्शन हाउस तले 'रक्तांचल'  और 'नक्सलबाड़ी' जैसी वेब सीरीज भी बनाईं हैं। 

Content Editor: Sonali Sinha

Creative synergiesbollywood hit duoHindi film industry

loading...