main page

फूलों की चादर के नीचे एंट्री...व्हाइट लहंगे में बनी दुल्हन...'दिल दोस्ती डांस' एक्ट्रेस वृषिका मेहता ने प्यार का हाथ थाम लिए सात फेरे

Updated 11 December, 2023 01:50:02 PM

बी-टाउन के गलियारों में इन दिनों शादी का सीजन चल रहा है। अब तक कई स्टार्स अपने प्यार के साथ शादी के बंधन में बंध चुके हैं। वहीं अब इस लिस्ट में डी 3: दिल दोस्ती और डांस फेम एक्ट्रेस वृषिका मेहता का नाम शामिल हो गया है। वृषिका मेहता ने 10 दिसंबर को अपने प्यार सौरभ घेडिया संग सात फेरे लिए।

मुंबई: बी-टाउन के गलियारों में इन दिनों शादी का सीजन चल रहा है। अब तक कई स्टार्स अपने प्यार के साथ शादी के बंधन में बंध चुके हैं। वहीं अब इस लिस्ट में डी 3: दिल दोस्ती और डांस फेम एक्ट्रेस वृषिका मेहता का नाम शामिल हो गया है। वृषिका मेहता ने 10 दिसंबर को अपने प्यार सौरभ घेडिया संग सात फेरे लिए।

Bollywood Tadka

शादी से जुड़ी तस्वीरें एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा पर शेयर की हैं। लुक की बात करें तो  वृषिका मेहता ने अपने खास दिन के लिए दो आउटफिट चुने। जहां वरमाला के लिए हसीना ने रेड लहंगा पहना। शादी के पहले लुक में वृषिका ने शाही लहंगा पहना था, जिस पर सुनहरे रंग का काम किया गया था।

Bollywood Tadka

 

उन्होंने अपने लुक को कुंदन ज्वेलरी के साथ निखारा था, जिसमें दो हार, मैचिंग झुमके, एक चौड़ी माथा पट्टी, एक मांग टीका, नथ, लाल चूड़ा और मिनिमल कलीरे शामिल थे। दूसरी ओर, उनके दूल्हे ने उन्हें सफेद शेरवानी के साथ मैचिंग पगड़ी, पैंट और दोशाला में मैच किया था।

Bollywood Tadka

वहीं फेरों के लिए हसीना ने व्हाइट आउटफिट को चुना। वृषिका ने व्हाइट चिकनकारी लहंगा चुना, जिसके चारों ओर बारीक सजावट की गई थी। उन्होंने अपने लहंगे को मैचिंग ब्लाउज और दुपट्टे के साथ टीमअप किया था।

Bollywood Tadka

इसके अलावा ग्रीन कलर का भारी कढ़ाई वाला दुपट्टा उनके कंधों पर खूबसूरती से पिनअप किया गया था। अपनी शादी में दूसरी ड्रेस पहनने के बावजूद, वृषिका ने अपनी ज्वेलरी और मेकअप को वैसा ही रखा था।

Bollywood Tadka

एक्ट्रेस की मुलाकात पिछले साल सोशल मीडिया के जरिए सौरभ से हुई थी और उन्होंने सौरभ के घर अहमदाबाद में परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों के बीच सगाई कर लीथी। 11 दिसंबर, 2022 को उनकी सगाई हुई। सौरभ पेशे से टोरंटो स्थित सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। 

Bollywood Tadka

वृषिका को शो 'दिल दोस्ती डांस (डी3)' में शेरोन राय प्रकाश के रोल से पहचान मिली। उनके किरदार को खूब सराहा गया और शो में उनके डांस ने उनकी स्किल को दिखाया। इसके अलावा वृषिका 'ये तेरी गलियां','ये रिश्ता क्या कहलाता है' जैसे सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। 

Bollywood Tadka

Content Writer: Smita Sharma

Dil Dosti DanceVrushika Mehtatie a knotboyfriendSaurabh GhediaBollywood NewsBollywood News and GossipEntertainmentTelevision NewsTelevision News and Gossip

loading...