main page

Dahaad Teaser: पुलिस की वर्दी में नजर आईं Sonakshi Sinha, 27 लड़कियों की मर्डर मिस्ट्री सुलझाएंगी एक्ट्रेस

Updated 26 April, 2023 12:49:46 PM

फिल्म की कहानी सीरियल मर्डर की इन्वेस्टिगेशन पर आधारित है। इसमें एक के बाद एक 27 लड़कियां पब्लिक बाथरूम में मृत पाई जाती हैं।

मुंबई। सोनाक्षी सिन्हा ने अब तक के फिल्मी करियर में सिर्फ एक आम लड़की के किरदार निभाएं हैं। लेकिन अब एक्ट्रेस जल्द ही पुलिस की वर्दी में नज़र आने वाली हैं। हमेशा सोफ्ट और फनी रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस इस बार कुछ अलग और दमदार करने वाली हैं।

हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा की अपकमिंग वेब सीरीज 'दहाड़' का टीजर रिलीज हुआ है, जिसमें एक्ट्रेस एक पुलिस वाली के किरदार में नजर आ रहीं हैं। अमेजन प्राइम की इस वेब सीरीज में सोनाक्षी सब इंसपेक्टर अंजली भाटी का रोल प्ले कर रहीं हैं।   

फिल्म की कहानी सीरियल मर्डर की इन्वेस्टिगेशन पर आधारित है। इसमें एक के बाद एक 27 लड़कियां पब्लिक बाथरूम में मृत पाई जाती हैं। अंजली को इस केस की जांच का काम सौंपा जाता है। अब अंजली पूरी टीम के साथ इस केस को कैसे सुलझाती हैं यही गुत्थी एक एक एपिसोड करके सबके सामने खुलेगी।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

‘दहाड़’ के साथ ही सोनाक्षी सिन्हा ने ओटीटी प्लैटफॉर्म पर एक धांसू एंट्री मारी है। पुलिसवाली के रोल में वह काफी जच भी रहीं हैं। टीजर में जितना भी दिखाया गया है वह काफी ग्रिपिंग है और ऐसा लग रहा है कि, सोनाक्षी इस अंदाज और सीरियस कहानी से ऑडियंस को इंप्रेस करने वाली हैं। अब जरा सोचिए एक पुलिसवाली जिसके पास ना कोई शिकायत और ना कोई सबूत...बस है तो एक लीड इन सबका कातिल। सुनने में ही लग रहा है कि वेब सीरीज काफी एक्साइटिंग होने वाली है।

यह सीरीज एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले आ रही है। इसके को प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी ने कहा, “मेड इन हेवन, मिर्जापुर, इनसाइड एज की सक्सेस के बाद हमने एक बार फिर अमेजन से हाथ मिलाया है। दहाड़ बनाने का एक्सपीरियंस शानदार रहा है। हमें शुरुआत से ही ऐसा लगता रहा है कि हम कुछ शानदार और चैलेंजिंग कर रहे हैं।”

 

Sub Editor: Diksha Raghuwanshi

SONAKSHI SINHADAHAADAMAZON PRIMEWEB SERIESPOLICECRIME INVESTIGATIONMURDER MYSTRY

loading...