main page

मंगेतर अन्या रंगास्वामी के साथ शादी के बंधन में बंधे दानिश सैत, सामने आई वेडिंग फोटोज

Updated 11 June, 2021 11:04:24 AM

साउथ एक्टर दानिश सैत मंगेतर अन्या रंगास्वामी के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। एक्टर ने अन्या के साथ रजिस्टर मैरिज की है। पिछले साल दिसंबर में दानिश ने अन्या  से सगाई की थी। तस्वीरें शेयर कर दानिश ने फैंस को ये जानकारी दी है।

मुंबई. साउथ एक्टर दानिश सैत मंगेतर अन्या रंगास्वामी के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। एक्टर ने अन्या के साथ रजिस्टर मैरिज की है। पिछले साल दिसंबर में दानिश ने अन्या  से सगाई की थी। तस्वीरें शेयर कर दानिश ने फैंस को ये जानकारी दी है।

Bollywood Tadka
दानिश ने दो तस्वीरें शेयर की है। पहली तस्वीर में दानिश अन्या को गले लगाए हुए नजर आ रहे हैं। दोनों काफी खुश लग रहे हैं। दूसरी तस्वीरें में दोनों कागजों पर साइन करते दिखाई दे रहे हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए दानिश ने लिखा- 'अन्या और मैंने बुधवार को रजिस्टर मैरिज कर लिया है। गुरुवार के दिन 15 सदस्यों की मौजूदगी में हमने शादी की। हम एक नए सफर की शुरुआत करने जा रहे हैं। प्लीज हमें आशीर्वाद दें और प्यार बनाए रखें।' फैंस इन तस्वीरों को खूब प्यार दे रहे हैं और कपल को शादी की शुभकामनाएं दे रहे हैं। 

Bollywood Tadka
बता दें दानिश और अन्या की शादी में कुछ करीबी लोग ही शामिल हुए। दोनों की शादी में डायरेक्टर और दोस्त साद खान भी शामिल हुए। साद खान ने कहा- 'मैं दानिश और अन्या के लिए बहुत खुश हूं। पिछले नौ साल से दानिश और अन्या को जानता हूं। दोनों साथ में बहुत शानदार लगते हैं। दोनों साथ में बहुत ज्यादा खुश हैं। बेशक ये सोशल डिस्टेंसिंग का समय है, लेकिन प्यार ही है जो हम सभी को करीब रखेगा।' दानिश एक्टर, होस्ट, कॉमेडियन और कंटेंट क्रिएटर हैं। दानिश ने आरजे से अपने करियर की शुरुआत की थी। दानिश साउथ के मशहूर कलाकार है और कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। 

Bollywood Tadka

Content Writer: Parminder Kaur

danish saittiesknotanya rangaswamiBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity News

loading...