आलिया कश्यप ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर अपने पापा के साथ बच्चपन की फोटो शेयर करते हुए बेहद ही क्यूट तरीके से बर्थडे विश किया है।
10 Sep, 2023 03:17 PMमुंबई। बॉलीवुड के टैलेंटेड फिल्म मेकर और एक्टर अनुराग कश्यप आज अपना 51वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहें हैं। एक्टर औऱ निर्देशक के इस खास दिन को और भी स्पेशल बना रहा है उनकी बेटी आलिया कश्यप का ये क्यूट बर्थडे पोस्ट। हाल ही में अपने लॉंग टर्म बॉयफ्रेंड से सगाई करने वाली आलिया कश्यप अनुराग कश्यप की इकलौती बेटी हैं। जन्मदिन के खास मौके पर अनुराग के फैंस, फैमिली और फ्रेंड्स उन्हें बर्थडे की शुभकामनाएं दे रहें हैं।
आलिया कश्यप ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर अपने पापा के साथ बच्चपन की फोटो शेयर करते हुए बेहद ही क्यूट तरीके से बर्थडे विश किया है। आलिया ने दो फोटोज का एक कोलाज शेयर किया है। एक फोटो आलिया के बच्चपन की हैं जिसमें वे अपने पापा के साथ खेलती नजर आ रहीं हैं औऱ दूसरी फोटो आलिया कि सगाई कि है। फोटो शेयर करते हुए आलिया ने लिखा ‘हैप्पी बर्थडे पापा’।
बात करें वर्कफ्रंट की तो अनुराग को हाल ही में फिल्म ‘हड्डी’ में एक्ट करते देखा गया था। लोगों ने फिल्म में अनुराग के किरदार को बेहद पसंद किया है और उनकी एक्टिंग स्किल्स को भी तारीफ की है।