टीवी 90 के दशक में "रामायण" सीरियल तो आप सबको याद ही होगा। इस सीरियल को देखने के लिए लोग बेसब्री से इंचजार करते थे। लेकिन इस शो में दीपिका चिखलिया ने देवी सीता का यादगार किरदार निभाया था। इस रोल ने उन्हें घर-घर में पहचाना जाने वाला चेहरा बना दिया था।
12 Nov, 2017 05:51 PMमुंबई: टीवी 90 के दशक में "रामायण" सीरियल तो आप सबको याद ही होगा। इस सीरियल को देखने के लिए लोग बेसब्री से इंचजार करते थे। लेकिन इस शो में दीपिका चिखलिया ने देवी सीता का यादगार किरदार निभाया था। इस रोल ने उन्हें घर-घर में पहचाना जाने वाला चेहरा बना दिया था। इसके बाद उन्होंने राज किरण के साथ फिल्म सुन मेरी लैला के जरिए बॉलीवुड में सफल डेब्यू किया था।
पहली फिल्म की सफलता उन्हें बॉलीवुड में वो मुकाम नहीं दिला पाई जिसकी उन्हें चाहत थी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों और टीवी शोज में काम किया।अब सालों बाद दीपिका फिल्म इंडस्ट्री में कमबैक करने वाली हैं। उनकी इस फिल्म का नाम "गालिब" है जिसमें वो गालिब की मां का किरदार निभाएंगी। फिल्म की कहानी अफजल गुरु के बेटे गालिब गुरु पर आधारित है।
खबरों की मानें तो एक्ट्रेस ने गुजराती कॉस्मैटिक बिजनेसमैन हेमंत टोपीवाला से शादी करने के बाद किसी भी शो या फिल्म में काम नहीं किया था। वो अपने पति के ही बिजनेस में हाथ बंटाने लगी थीं। उनकी दो बेटियां निधि और जूही हैं। हाल ही में आपने दीपिका को कलर्स गुजराती शो छूटा छेड़ा सीजन 2 को होस्ट करते हुए देखा होगा। यह शो असल जोड़ियों की जिंदगी में आने वाली समस्याओं को दूर करने की कोशिश करता था।