बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अक्सर अपनी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती है। ऐेसे ही हाल ही में दीपिका ने अपने इंस्टा पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में रणवीर के साथ दीपिका और उनकी बहन अनीशा भी नजर आ रही हैं। तस्वीर में रणवीर, दीपिका के सिर पर किस करते हुए नजर आ रहे हैं।
25 Apr, 2019 03:33 PMमुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अक्सर अपनी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती है। ऐेसे ही हाल ही में दीपिका ने अपने इंस्टा पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में रणवीर के साथ दीपिका और उनकी बहन अनीशा भी नजर आ रही हैं। तस्वीर में रणवीर, दीपिका के सिर पर किस करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही वे दीपिका और अनीषा को हग करते हुए दिख रहे हैं। इसके कैप्शन में दीपिका ने लिखा, 'कडल और स्नगल और बीच में पिसती मैं' इसके साथ उन्होंने हार्ट इमोजी बनाया है। तस्वीर में तीनों की बॉन्डिंग साफ नजर आ रही है।
काम की बात करें तो दीपिका इन दिनों फिल्म 'छपाक' शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म की कहानी एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल के जीवन पर आधारित है। इसका निर्देशन मेघना गुलजार कर रही हैं। फिल्म में विक्रांत मैसी दीपिका के पति का रोल प्ले कर रहे हैं। वहीं, रणबीर 83 फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसमें वे पूर्व क्रिकेटर कपिल देव का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो अपने कैरेक्टर के लिए रणवीर काफी मेहनत कर रहे हैं। फिल्म की कहानी 1983 में भारतीय क्रिकेट टीम के पहले वर्ल्ड क्रिकेट कप की जीत पर आधारित है।