main page

Deepika Padukone: 95वें ऑस्कर में प्रेजेंटर के तौर पर नजर आएंगी एक्ट्रेस, शेयर की good news!

Updated 03 March, 2023 10:57:05 AM

95वें ऑस्कर अवार्ड में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण प्रेजेंटर के तौर पर नजर आएंगी। एक्ट्रेस ने शेयर की जानकारी।

मुंबई। 12 मार्च को 95वें ऑस्कर अवार्ड का आगाज होने जा रहा है, जिसे लेकर अमेरिका में खूब तैयारियां चल रही हैं। एक तरह जहां इडियन फिल्म RRR के गाने ‘नाटू-नाटू’ को नॉमिनेट किया गया है।

तो वहीं अब भारतीयों के लिए एक और गुड न्यूज सामने आई है। दरअसल,  95वें ऑस्कर में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण प्रजेंटर के तौर पर शामिल होंगी। इसकी बात जानकारी खुद एक्ट्रेस ने शेयर की है।

Bollywood Tadka

बीते वीरवार को दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने बताया है कि वह 95वें ऑस्कर पर प्रजेंटर के तौर पर नज़र आएंगी। वह अमेरिकी एक्ट्रेस एरियाना डेबोस के साथ अवार्ड शो को होस्ट करेंगी। इस पोस्ट में दीपिका के अलावा प्रजेंटर के तौर हॉलीवुड की अन्य हस्तियां भी नजर आएंगी।

 

ऑस्कर प्रस्तुत करने वालों में रिज अहमद, एमिली ब्लंट, ग्लेन क्लोज़, जेनिफर कॉनेली, एरियाना डीबोस, सैमुअल एल जैक्सन, ड्वेन जॉनसन, माइकल बी जॉर्डन, ट्रॉय कोत्सुर, जोनाथन मेजर्स, मेलिसा मैक्कार्थी, जेनेल मोनाए, क्वेस्टलव, ज़ो सलदाना और डोनी येन का नाम शामिल है।

फिल्मों से सबसे बड़े अवॉर्ड ऑस्कर पर दुनिया की नजरें टिकी हैं। ऐसे में भारत में भी इसकी धूम देखने को मिल रही है। इस साल भारत से ऑस्कर की रेस में करीब 11 फिल्में शामिल हुई। 12 मार्च को 95ऑस्कर का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। ओवेशन हॉलीवुड में डॉल्बी थिएटर में इसका आयोजन होगा।

 

Sub Editor: Diksha Raghuwanshi

Deepika PadukoneactresspresenterOscarsgood news

loading...