main page

रोहित शेट्टी की ‘सिंघम अगेन’ में Deepika Padukone बनेगी अजय देवगन की ऑनस्क्रीन बहन!

Updated 11 August, 2023 12:57:07 PM

दीपिका फिल्म में अजय देवगन की बहन का रोल प्ले करने वाली हैं।

मुंबई। रोहित शेट्टी की ‘सिंघम’ और ‘सिंघम रिटर्नस’ की हिट के बाद अब डायरेक्टर फिल्म के अगले पार्ट की तैयारियों में जुट गएं हैं। खबरों के अनुसार दीपिका पादुकोण फिल्म में एक लीड रोल प्ले करती नजर आएंगी। कहा जा रहा है कि दीपिका पदुकोण रोहित शेट्टी की ‘सिंघम अगेन’ के लिए बहुत एक्साइटेड हैं। वह रोहित शेट्टी यूनिवर्स की पहली महिला पुलिसकर्मी का रोल प्ले करेंगी। दीपिका फिल्म में अजय देवगन की बहन का रोल प्ले करने वाली हैं।

पिछले महीने, फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने अपने सोशल मीडिया फैंस को निर्देशक रोहित शेट्टी की अपकमिंग फिल्म ‘सिंघम अगेन’ के बारे में अपडेट दिया था। उन्होंने रोहित शेट्टी पिक्चर्ज़ द्वारा दिया गया ऑफिशियल बयान जारी किया जिसमें स्पष्ट कहा गया कि फिल्म अभी भी प्री-प्रोडक्शन फेज में है और मीडिया को किसी भी समय से पहले स्टार कास्ट की घोषणा करने से रोका गया।

बयान में कहा गया है, "रोहित शेट्टी की अगली निर्देशित फिल्म सिंघम अगेन में स्टार कास्ट के बारे में कई अटकलें लगाई जा रही हैं। फिल्म फिलहाल प्री-प्रोडक्शन में है। हम मीडिया से अनुरोध करते हैं कि इस स्तर पर कोई भी समय से पहले घोषणा करने से बचें। हम जल्द ही ऑफिशियल स्टार कास्ट की घोषणा करेंगे।"

बता दें, पिछले साल निर्देशक रोहित शेट्टी ने मीडिया से बात करते हुए पुष्टि की थी कि बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण अपने अपकमिंग निर्देशन ‘सिंघम अगेन’ के साथ रोहित शेट्टी के पुलिस यूनिवर्स में शामिल होंगी।

दीपिका-रोहित की जोड़ी ने पहले 2019 की एक्शन-कॉमेडी ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ पर काम किया है और हाल ही में शेट्टी के ‘सर्कस’ के गाने ‘करंट लगा’ में भी नजर आईं थी।

Sub Editor: Diksha Raghuwanshi

Deepika PadukoneAjay DevganRohit ShettySingham Againonscreen sister

loading...