main page

शादी के बाद पति के साथ कुछ यूं मस्ती करती नजर आई 'सिमर', देखें तस्वीरें

Updated 16 March, 2018 10:55:35 AM

टीवी एक्ट्रैस दीपिका कक्कड़ हाल ही में अपने को- स्टार शोएब इब्राहिम के साथ शादी के बंधन में बंध गई है। शादी मुस्लिम रीति-रिवाजों से हुई। शोएब के लिए दीपिका के अपना धर्म भी बदल लिया। अब दोनों का शादी के बाद का एक फोटोशूट सामने आया है। इसमें नई-नवेली दुल्हन दीपिका ने हाथों में लाल चूड़ियां पहनी हुई हैं। वहीं शोएब उन्हें स्कूटर पर बैठाकर ले जा रहे हैं। स्कूटर पर जस्ट मैरिड का बोर्ड भी लटका है।

मुंबई: टीवी एक्ट्रैस दीपिका कक्कड़ हाल ही में अपने को- स्टार शोएब इब्राहिम के साथ शादी के बंधन में बंध गई है। शादी मुस्लिम रीति-रिवाजों से हुई। शोएब के लिए दीपिका के अपना धर्म भी बदल लिया। अब दोनों का शादी के बाद का एक फोटोशूट सामने आया है।

Bollywood Tadka

इसमें नई-नवेली दुल्हन दीपिका ने हाथों में लाल चूड़ियां पहनी हुई हैं। वहीं शोएब उन्हें स्कूटर पर बैठाकर ले जा रहे हैं। स्कूटर पर जस्ट मैरिड का बोर्ड भी लटका है। दोनों के क्यूट फोटोशूट की यह तस्वीर वायरल हो रही है।

Bollywood Tadka

इस फोटो को दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। शादी के बाद दीपिका और शोएब ने अपनी पहली होली भी साथ में मनाई। 

Bollywood Tadka

बता दें कि शादी के बाद दीपिका ने अपने धर्म बदलने को लेकर बात की थी। दीपिका ने इस्लाम धर्म कबूल अपना नाम फायजा रख लिया।

Bollywood Tadka

इसी नाम से शादी के कार्ड भी छपे थे। दीपिका ने कहा, 'जी हां, मैंने इस्लाम धर्म कबूला और मुझे अपने इस फैसले पर गर्व है। यह मेरी जिंदगी का निजी मामला है।

Bollywood Tadka

मैंने अपनी जिंदगी के खुशी भरे पलों को आप सभी के साथ शेयर किया है लेकिन जब कोई मामला निजी हो जाता है तो उसके बारे में बात नहीं की जानी चाहिए।

Bollywood Tadka

मैंने जो किया अपने लिए किया। मेरी फैमिली ने इस फैसले का सपोर्ट किया। मेरा किसी को हर्ट करने का इरादा नहीं था।'

Bollywood Tadka

:

Dipika KakarShoaib Ibrahim

loading...