टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इन दिनों अपनी मदरहुड लाइफ को एंजाॅय कर रही हैं। शादी के 5 साल बाद 21 जून, 2023 को एक्ट्रेस ने शोएब संग अपने पहले बच्चे का स्वागत किया, जिसका नाम उन्होंने रूहान रखा है। कपल अक्सर अपने लाडले संग बिताए लम्हों की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करता रहता है। अब हाल ही में अदाकारा क
28 Nov, 2023 10:44 AMबॉलीवुड तड़का टीम. टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इन दिनों अपनी मदरहुड लाइफ को एंजाॅय कर रही हैं। शादी के 5 साल बाद 21 जून, 2023 को एक्ट्रेस ने शोएब संग अपने पहले बच्चे का स्वागत किया, जिसका नाम उन्होंने रूहान रखा है। कपल अक्सर अपने लाडले संग बिताए लम्हों की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करता रहता है। अब हाल ही में अदाकारा को अपने बेबी रुहान संग स्पॉट किया गया, जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर आते ही वायरल हो गईं।
दरअसल, हाल ही में दीपिका कक्कड़ अपने बेटे संग पति शोएब इब्राहिम से मिलने झलक दिखला जा के सेट पर पहुंची, जहां वे अपने लाडले संग एकदम प्रोटेक्टिव मदर के रोल में नजर आईं। इस दौरान उन्होंने रुहान संग कई तस्वीरें क्लिक करवाईं।
तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दीपिका कक्कड़ अपने लाडले को सीने से चिपकाए नजर आ रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस फ्लोरल प्रिंट सूट के साथ पिंक दुपट्टा लिए सिंपल लुक में दिखाई दे रही है। हालांकि, उनका चेहरा एकदम ग्लो कर रहा है।
वहीं उनका बेबी रुहान व्हाइट कपड़ों में बेहद क्यूट दिखा रहा है। कई तस्वीरों में रुहान कैमरे की तरफ काफी हैरानी से देखता नजर आ रहा है। वहीं इस दौरान रुहान की बूआ भी उसे प्यार से निहारती नजर आ रही हैं। मां-बेटे की ये तस्वीरें फैंस का खूब दिल जीत रही हैं।
बता दें, दीपिका कक्कड़ इन दिनों इंडस्ट्री से दूर हैं। हालांकि, वह अपने युट्यूब चैनल के चलते फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं।