'डिस्को डांसर' फेम के निर्माता-निर्देशक बी सुभाष इन दिनों काफी तकलीफ से गुजर रहे हैं। बीते सोमवार को सुभाष की पत्नी तिलोत्तिम्मा का निधन हो गया। डायरेक्टर की पत्नी पिछले छह साल से गंभीर स्वास्थ्य बीमारियों से जूझ रही थीं। इलाज के बावजूद भी आराम नहीं लगने पर आखिर उनका 2 अगस्त को निधन हो गया, जिससे सुभाष के घर में मातम पसर गया है।
05 Aug, 2022 12:32 PMबॉलीवुड तड़का टीम. 'डिस्को डांसर' फेम के निर्माता-निर्देशक बी सुभाष इन दिनों काफी तकलीफ से गुजर रहे हैं। बीते सोमवार को सुभाष की पत्नी तिलोत्तिम्मा का निधन हो गया। डायरेक्टर की पत्नी पिछले छह साल से गंभीर स्वास्थ्य बीमारियों से जूझ रही थीं। इलाज के बावजूद भी आराम नहीं लगने पर आखिर उनका 2 अगस्त को निधन हो गया, जिससे सुभाष के घर में मातम पसर गया है।

हाल ही में दिवंगत पत्नी की हालत पर बात करते हुए बताया कि तिलोत्तिम्मा की किडनी काफी हद तक खराब हो रही थी क्योंकि उसे हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो गई थी। और फिर उसके शरीर में पानी की मात्रा बहुत कम हो गई। यह क्रिएटिनिन के लैवल में वृद्धि का कारण बना।

खबरों की माने तो सुभाष की पत्नी छह साल से मुंबई में अपना इलाज करवा रही थीं। किडनी की गंभीर बीमारी के चलते सुभाष ने अपनी पत्नी को किडनी देने का फैसला किया था। बाद में एक और टेस्ट में पता चला कि उनके फेफड़ों में भी बीमारी है। फेफड़ों पर और असर न पढ़े इसलिए डॉक्टर्स ने किडनी ट्रांसप्लांट के लिए भी मना कर दिया। धीरे-धीरे उनकी हालत और बिगड़ गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुभाष काफी समय से आर्थिक तंगी का सामना कर रहे थे। कोरोना काल में उनके हालात और बिगड़ गए थे। पत्नी के इलाज के लिए उन्होंने कईयों से मदद मांगी। उस वक्त सलमान खान और मिथुन चक्रवर्ती ने भी उनकी मदद की थी।
बता दें, बब्बर सुभाष ने 1978 में 'खून' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्होंने 'तकदीर का बादशाह', 'कसम पैदा करने वाले की' जैसी कमाल की फिल्में डायरेक्ट की, लेकिन सबसे ज्यादा उन्हें फिल्म 'डिस्को डांसर' के लिए जाना जाता है। उनकी निर्देशित 'डिस्को डांसर' में मिथुन चक्रवर्ती अहम भूमिका में नजर आए थे। यह फिल्म काफी शानदार थी।