main page

एक्टिंग के बाद डायरेक्शन में हाथ आजमाने जा रही Disha Patani, पोस्ट शेयर कर किया अनाउंस

Updated 14 August, 2023 05:14:22 PM

अपने डेब्यू की जानकारी दिशा ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट से दी है।

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। दिशा पटानी बॉलीवुड की हॉटेस्ट एक्ट्रेस में से एक हैं। अपने डांस से उन्होंने पहले ही सबका दिल जीत लिया है। एक बार फिर दिशा नई म्यूजिक एल्बम क्यों करूं फिक्र में नजर आने वाली हैं। लेकिन इस म्यूजिक वीडियो के साथ दिशा अब एक नई पारी शुरु करने जा रही हैं।


डायरेक्शन में डेब्यू कर रहीं दिशा पटानी
दरअसल, दिशा पटानी अब डायरेक्शन में कदम रख रही है। इस म्यूजिक वीडियो के साथ उन्होंने अपना अपने डेब्यू का ऐलान किया है। दिशा ने इस बात की जानकारी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। उन्होंने म्यूजिक वीडियो का एक पोस्टर अपने अकाउंट पर पोस्ट किया है। जिसके साथ उन्हें कैप्शन में लिखा है- "यदि आप उन चीजों को छोड़ देते हैं जिन्हें आप नियंत्रित नहीं कर सकते हैं, तो यह संभवतः आपको मुक्त कर देगी"। साथ ही उन्होंने अपने प्रोजेक्ट की रिलीज डेट भी अनाउंस की है। ये म्यूजिक वीडियो 16 अगस्त को PlayDMF official यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगा। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by disha patani (paatni) 🦋 (@dishapatani)

इन फिल्मों में आएंगी नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो, दिशा जल्द ही योद्धा में नजर आने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा स्क्रीन शेयर करेंगे। इसके अलावा उनकी पाइपलाइन में 'कंग्युआ और 'सुर्या 42' भी है। 

Content Editor: kahkasha

disha patanidisha patani albumdisha directiondisha new videokyun karu fikrentertainment news

loading...