'बिग बाॅस ओटीटी 1' की विनर दिव्या अग्रवाल जल्द ही अपनी लाइफ के सबसे खूबसूरत फेज की शुरुआत करने वाली हैं। दिव्या जल्द दुल्हन बनने वाली हैं। जी हां, आपने ठीक सुना दिव्या अपने प्यार अपूर्व पडगांवकर से शादी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
14 Dec, 2023 10:53 AMमुंबई: 'बिग बाॅस ओटीटी 1' की विनर दिव्या अग्रवाल जल्द ही अपनी लाइफ के सबसे खूबसूरत फेज की शुरुआत करने वाली हैं। दिव्या जल्द दुल्हन बनने वाली हैं। जी हां, आपने ठीक सुना दिव्या अपने प्यार अपूर्व पडगांवकर से शादी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
हाल ही में दिव्या नेने अपने 'सेव द डेट' शादी की घोषणा की। क्लिप में हम दिव्या और अपूर्व का कैरिकेचर देख सकते हैं। होने वाली दुल्हन ने डीप-बैक गाउन पहना हुआ है। इसके अलावा बताया गया है कि कैसे दिव्या और अपूर्व शादी करने के लिए तैयार हैं। हालांकि अभी शादी के डेट सामने नहीं आई है।
बता दें कि दिव्या अग्रवाल को ‘ऐस ऑफ स्पेस सीजन 1’ में वरुण सूद से प्यार हो गया था।करीब 4 सालों तक दोनों का रिश्ता रहा। दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में भी रहे और शादी की प्लानिंग भी कर रहे थे हालांकि, मार्च 2022 में दिव्या ने अचानक वरुण से ब्रेकअप की अनाउंसमेंट करके सभी को हैरान कर दिया था।
वरुण से ब्रेकअप के 9 महीने बाद दिव्या ने अपूर्व पडगांवकर से सगाई की थी। वहीं अब वह जल्द ही अपूर्व पडगांवकर की दुल्हनिया बनने वाली हैं।