हॉलीवुड स्टार Emily Ratajkowski एक बड़ी डॉग लवर हैं। वह अपने डॉगी पर बच्चों की तरह प्यार लुटाती हैं। बीते दिन एक्ट्रेस को न्यूयॉर्क शहर के वेस्ट विलेज में डॉगी कोलंबो संग सैर करते देखा गया। एक्ट्रेस के इस अंदाज में फैंस का दिल जीत लिया और उनकी ये तस्वीरें अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।
09 Jan, 2024 05:13 PMबॉलीवुड तड़का टीम. हॉलीवुड स्टार Emily Ratajkowski एक बड़ी डॉग लवर हैं। वह अपने डॉगी पर बच्चों की तरह प्यार लुटाती हैं। बीते दिन एक्ट्रेस को न्यूयॉर्क शहर के वेस्ट विलेज में डॉगी कोलंबो संग सैर करते देखा गया। एक्ट्रेस के इस अंदाज में फैंस का दिल जीत लिया और उनकी ये तस्वीरें अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।
लुक की बात करें तो इस दौरान ब्लैक जैकेट के साथ व्हाइट ट्राउजर पहने नजर आईं। इस लुक को उन्होंने व्हाइट शूज, रेड कैप और ब्लैक चश्मे के साथ कंप्लीट किया।
अपने डॉगी के पट्टे को हाथ में पकड़े और हाथों को पॉकेट में डाले वह न्यूयॉर्क की सड़कों पर सैर करती दिखीं। कैमरे के सामने एक्ट्रेस ने कई जबरदस्त पोज दिए।
काम की बात करें तो एमिली को आखिरी बार फिल्म Lying and Stealing में देखा गया था। वहीं, 2022 में उन्हें Ziwe नामक टीवी शो में देखा गया था।