main page

हम साथ-साथ हैं: 'हैप्पी बर्थडे भइया' सौतेले भाई सनी के जन्मदिन पर ईशा का खास पोस्ट, बाॅबी ने भी 'तारा सिंह' पर खूब लुटाया प्यार

Updated 19 October, 2023 01:39:42 PM

बाॅलीवुड एक्टर सनी देओल का शुरुआत से ही बहन ईशा देओल के साथ रिश्ता चर्चा में रहा है। जहां कई बार दोनों के अनबन की खबरों ने फैंस को परेशान कर दिया। लेकिन 'गदर 2' 'गदर 2' की रिलीज के बाद हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल ने खासतौर पर सनी देओल की फिल्म की स्क्रीनिंग रखी थी, तब बॉबी, सनी, ईशा और अहाना सभी भाई-बहन साथ नजर आए थे। मगर, उसके चंद दिन बाद अब हेमा मालिनी के बर्थडे पर देओल भाईयों की अनुपस्थिति ने फिर मनमुटाव की खबरें हर जगह आग की तरह फैला दीं। लेकिन अब ईशा  ने एक बार फिर कुछ ऐसा किया जिसने इ

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर सनी देओल का शुरुआत से ही बहन ईशा देओल के साथ रिश्ता चर्चा में रहा है। जहां कई बार दोनों के अनबन की खबरों ने फैंस को परेशान कर दिया। लेकिन 'गदर 2' 'गदर 2' की रिलीज के बाद हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल ने खासतौर पर सनी देओल की फिल्म की स्क्रीनिंग रखी थी, तब बॉबी, सनी, ईशा और अहाना सभी भाई-बहन साथ नजर आए थे। मगर, उसके चंद दिन बाद अब हेमा मालिनी के बर्थडे पर देओल भाईयों की अनुपस्थिति ने फिर मनमुटाव की खबरें हर जगह आग की तरह फैला दीं। लेकिन अब ईशा  ने एक बार फिर कुछ ऐसा किया जिसने इन खबरों पर विराम लगा दिया।

Bollywood Tadka

दरअसल, आज सनी देओल अपना 66वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। ऐसे में पूरे देश से उनके लिए प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है। सनी के बर्थडे पर उनकी छोटी बहन ने ईशा ने भी उन पर खूब प्यार लुटाया। ईशा ने सौतेले भाई के बर्थडे पर उनके साथ एक तस्वीर शेयर की। ये तस्वीर गदर 2 सक्सेस पार्टी के दौरन की है। तस्वीर में, दोनों को एक दूसरे को गले लगाते हुए देखा जा सकता। तस्वीर के साथ ईशा ने लिखा-'हैप्पी बर्थडे भइया।' 

Bollywood Tadka

दूसरी ओर बॉबी देओल ने भी अपने आईजी हैंडल पर अपने भाई सनी देओल के साथ कुछ अनदेखी तस्वीरें साझा कीं। तस्वीरों में दोनों भाई अपने घर के अंदर जमकर डांस करती नजर आ रहे हैं और उनकी खुशी उनके चेहरे पर साफ नजर आ रही है। आखिरी तस्वीर में सनी और बॉबी को मैचिंग रंग के आउटफिट में पोज़ देते हुए देखा जा सकता है। तस्वीरों के साथ बॉबी ने लिखा: "लव यू भैया! जन्मदिन मुबारक हो।"

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bobby Deol (@iambobbydeol)

Content Writer: Smita Sharma

Esha DeolSunny DeolBirthdayBobby DeolBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...