main page

तमिल टीवी सीरियल की अभिनेत्री ने खुदकुशी की

Updated 18 July, 2018 06:55:33 PM

साउथ की जानी-मानी टीवी एक्ट्रैस प्रियंका ने खुदकुशी कर ली है। प्रियंका का शव रहस्यमय परिस्थितियों में चेन्नई के वालासरावक्कम स्थित उनके फ्लैट पर पंखे से लटका हुआ....

चेन्नईः साउथ की जानी-मानी टीवी एक्ट्रैस प्रियंका ने खुदकुशी कर ली है। प्रियंका का शव रहस्यमय परिस्थितियों में चेन्नई के वालासरावक्कम स्थित उनके फ्लैट पर पंखे से लटका हुआ पाया गया। साथ में सुसाइड लेटर भी मिला है। प्रियंका की मौत की खबर सबसे पहले उनकी नौकरानी ने दी।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में अभिनेत्री के पति से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि मामला आज सुबह तब सामने आया जब 32 वर्षीय अभिनेत्री की घरेलू सहायिका उनके घर पहुंची और बार - बार दस्तक देने के बावजूद किसी ने दरवाजा नहीं खोला।
Bollywood Tadka
पुलिस ने बताया कि सहायिका ने एक खिड़की से अंदर झांका तो उसे प्रियंका का शव फंदे से लटका हुआ दिखा। इसके बाद उसने पड़ोसियों को बताया और पुलिस को जानकारी दी गई। प्रियंका ने तमिल टीवी के कई सीरियलों में काम किया है। उन्होंने बाहुबली फिल्म में प्रभास की मां की भूमिका निभाने वाली राम्या कृष्णन के साथ भी काम किया है। पुलिस ने बताया कि प्रियंका की मौत के मामले की जांच शुरू कर दी गई है और उनके पति से पूछताछ की जा रही है। 

बता दें उनकी शादी तीन साल पहले ही हुई थी। उन्होंने बताया कि जब कथित खुदकुशी की घटना हुई तब उनके पति घर पर नहीं थे। प्रियंका के माता - पिता मदुरै में रहते हैं और उन्हें सूचित कर दिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।       

:

priyankasuicideactresstamil actressbollywood

loading...