main page

इवेंट में देरी से पहुंचने पर भड़के फैंस: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह पर की पत्थरबाजी, हमले में बाल-बाल बचीं एक्ट्रेस

Updated 18 January, 2024 03:35:35 PM

अक्षरा सिंह भोजपुरी फिल्मों की एक जानी मानी एक्ट्रेस हैं। हाल ही में इस फेमस एक्ट्रेस पर औरंगाबाद के दाउदनगर में हमला हुआ। हमला किसी और ने नहीं बल्कि उनके फैंस ने ही किया है। राहत की बात यह है कि इस हमले में अक्षरा बाल-बाल बची हैं, लेकिन बचाव में एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। तो आइए जानते हैं आखिर यह हमला क्यो हुआ।

बॉलीवुड तड़का टीम. अक्षरा सिंह भोजपुरी फिल्मों की एक जानी मानी एक्ट्रेस हैं। हाल ही में इस फेमस एक्ट्रेस पर औरंगाबाद के दाउदनगर में हमला हुआ। हमला किसी और ने नहीं बल्कि उनके फैंस ने ही किया है। राहत की बात यह है कि इस हमले में अक्षरा बाल-बाल बची हैं, लेकिन बचाव में एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। तो आइए जानते हैं आखिर यह हमला क्यो हुआ।

Bollywood Tadka

 

दरअसल, अक्षरा सिंह को दाउदनगर में एक शोरूम का उद्घाटन के लिए   17 जनवरी को दोपहर में पहुंचना था, लेकिन कोहरे के कारण फ्लाइट लेट होने से वह दोपहर के बाद शाम को वहां पहुंची। ऐसे में फैंस में गुस्सा भड़क गया। लेकिन जैसे ही अक्षरा वहां पहुंचीं, तो सेल्फी लेने वालों की होड़ लग गई और लोगों ने एक्ट्रेस को घेर लिया। भीड़ इतनी बेकाबू हो गई कि लोगों को कंट्रोल करना मुश्किल हो गया। इस दौरान कुछ फैंस को चोट लग गई। ऐसे में घायल फैंस ने अक्षरा सिंह पर हमला बोल दिया और उनपर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। हालांकि, पुलिस ने एक्ट्रेस को वहां से सुरक्षित बचा लिया और एक्ट्रेस को चोट नहीं आई। घटना के बाद अक्षरा दाउदनगर से सुरक्षित वापस रवाना हो गई है।

 

वहीं, अक्षरा को बचाने के दौरान एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। उसके सिर पर चोट लग गई। हालांकि, अब उसकी हालत खतरे से बाहर है। 
 

Content Writer: suman prajapati

FansattackedBhojpuriAkshara SinghAurangabadBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...