फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का आज बर्थडे है। 11 अक्टूबर को इंडस्ट्री के यह मंझे हुए एक्टर अपना 81वां बर्थडे मना रहे हैं। इस मौके पर फैंस बिग बी को सोशल मीडिया पर देर रात से ही विश करते दिख रहे हैं। कई एक्टर के क्रेजी फैंस तो उनके घर उन्हें शुभकामनाएं देने के लिए पहुंच गए, जिसका अमिताभ ने भी दिल खोलकर अभिवादन किया। अब जलसा के बाहर से एक्टर की फैंस संग तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
11 Oct, 2023 12:47 PMबॉलीवुड तड़का टीम. फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का आज बर्थडे है। 11 अक्टूबर को इंडस्ट्री के यह मंझे हुए एक्टर अपना 81वां बर्थडे मना रहे हैं। इस मौके पर फैंस बिग बी को सोशल मीडिया पर देर रात से ही विश करते दिख रहे हैं। कई एक्टर के क्रेजी फैंस तो उनके घर उन्हें शुभकामनाएं देने के लिए पहुंच गए, जिसका अमिताभ ने भी दिल खोलकर अभिवादन किया। अब जलसा के बाहर से एक्टर की फैंस संग तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
दरअसल, अमिताभ बच्चन के फैंस हर साल उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देने उनके घर जलसा के बाहर पहुंचते हैं। ऐसे में एक्टर भी अपने प्रशंसकों का दिल खोलकर स्वागत करते हैं।
इस बार भी दिग्गज एक्टर के फैंस जब आधी रात उन्हें बर्थडे विश करने उनके घर पहुंचे तो एक्टर ने हर बार की तरह उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। एक्टर ने दोनों हाथ उठाकर और जोड़कर उनका शुक्रिया अदा किया और काफी खुश नजर आए।
इस दौरान अमिताभ बच्चन काफी कूल लुक में नजर आए। प्रिंटेड जैकेट और ब्लैक ट्राउजर के साथ बालों पर कैप से उन्होंने लुक को पूरा किया। फैंस दिग्गज एक्टर की इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।