main page

फिल्म 'सनम बेवफा' फेम मशहूर संगीतकार महेश शर्मा का निधन, काफी दिनों से थे बीमार

Updated 07 August, 2023 03:41:22 PM

फिल्म इंडस्ट्री से हाल ही में एक और बुरी खबर सामने आई है। 'सनम बेवफा' जैसी फिल्मों का हिट म्यूजिक देने वाले मशहूर संगीतकार महेश रामप्रसाद शर्मा का निधन हो गया है। महेश लंबी बीमारी से पीड़ित होने बाद 71 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं। उनके निधन की खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

बॉलीवुड तड़का टीम. फिल्म इंडस्ट्री से हाल ही में एक और बुरी खबर सामने आई है। 'सनम बेवफा' जैसी फिल्मों का हिट म्यूजिक देने वाले मशहूर संगीतकार महेश रामप्रसाद शर्मा का निधन हो गया है। महेश लंबी बीमारी से पीड़ित होने बाद 71 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं। उनके निधन की खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।


महेश रामप्रसाद शर्मा का निधन 6 अगस्त, रविवार को हुआ। संगीतकार की फैमिली फ्रेंड रिड्ज़ डाइम ने मीडिया को बताया कि उनका निधन 6 अगस्त की शाम को हुआ। रिड्ज़ ने कहा-"महेश जी मुझे बेटी की तरह मानते थे। उनके बेटे गुरु शर्मा ने फोन करके मुझे यह जानकारी दी। उनसे मेरा गहरा रिश्ता था। मैंने 17 फरवरी, 2023 को जब THE RDD SHOW-कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती आयोजित किया था, तब उन्हें भी सम्मानित किया था। हालांकि उनकी तब तबीयत बहुत खराब थी, इसलिए उन्होंने फोन करके मुझे घर ही बुलाकर यह सम्मान लिया था।"

 

रिड्ज़ डाइज ने बताया कि पिछले महीने जब उनसे बात हुई थी, तब उन्होंने कहा था कि वो मेरे साथ काम करेंगे। 

 

महेश शर्मा की अंतिम यात्रा 7 अगस्त को उनके लोखंडवाला स्थित राजयोग सोसाइटी से ओशीवारा श्मशान घाट के लिए निकली। महेश शर्मा के दो बेटे मनु शर्मा और गुरु शर्मा के अलाव एक बेटी मेघना कालरा है। उनके दोनों बेटे भी जाने-माने म्यूजिक कंपोजर हैं। 

महेश रामप्रसाद शर्मा बॉलीवुड की दिग्गज संगीतकार जोड़ी लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल में से प्यारेलाल के भाई थे। महेश शर्मा ने अपने मित्र किशोर शर्मा के साथ मिलकर इक्के पे इक्का, चांद का टुकड़ा, बलवान, एक ही रास्ता, कमसिन, नजर के सामने जैसी कई फिल्मों को संगीत दिया था, जिसे लोगों ने खूब प्यार दिया। उनका किशोर के साथ मिलकर दिया 'सनम बेवफा' संगीत काफी हिट रहा था। इसका गाना चूड़ी मजा न देगी, कंगन मजा न देगा...आज भी काफी पसंद किया जाता है।

 

 

Content Writer: suman prajapati

FilmSanam BewafamusicianMahesh Sharmapassed awayBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...