main page

बिग बॉस विजेता एल्विश यादव के खिलाफ FIR दर्ज, रेव पार्टी की रेड में आया नाम

Updated 03 November, 2023 10:58:19 AM

बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव बुरे फंस गए हैं। दरअसल, नोएडा पुलिस ने सेक्टर 49 में चल रही एक रेव पार्टी में रेड मारी, जहां 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जब पुलिस ने गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की तो इसमें बिग बॉस विजेता एल्विश का भी नाम सामने आया है।

बॉलीवुड तड़का टीम. बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव बुरे फंस गए हैं। दरअसल, नोएडा पुलिस ने सेक्टर 49 में चल रही एक रेव पार्टी में रेड मारी, जहां 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जब पुलिस ने गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की तो इसमें बिग बॉस विजेता एल्विश का भी नाम सामने आया है।

 


नोएडा पुलिस ने अचानक ही चल रही एक रेव पार्टी में रेड मारी, जहां उन्हें 5 कोबरा बरामद हुए हैं साथ ही सांप का जहर भी मिला है। 5 लोगों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने एल्विश के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कर ली है। जानकारी के मुताबिक, एक एनजीओ ने स्टिंग ऑपरेशन कर नोएडा पुलिस में शिकायत दी थी।

 

बता दें कि एल्विश ने बिग बॉस OTT 2 की ट्रॉफी अपने नाम की थी। इस शो में उन्होंने वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री की थी। बिग बॉस के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ था कि वाइल्ड कार्ड से एंट्री लेने वाला शो का विनर बना हो।
 

 

Content Writer: suman prajapati

FIRBigg Boss OTT 2winnerElvish Yadavnamerave partyraidTelevision NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...