टीवी के सबसे विवादित शो ''बिग बॉस 15'' का आगाज हो चुका है। शो शुरू होते ही हर बार की तरह कंटेस्टेंट के बीच हल्ला गुल्ला और लड़ाईयों का दौर भी शुरू हो गया। इसी बीच बीते दिन बिग बॉस के घर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दरअसल विधि पंड्या और तेजस्वी जंगल में खाना बना रहे थे। इसी बीच तड़का लगाने वाले बर्तन में अचानक आग लग गई। इस पर दोनों जोर से चिल्ला देती हैं। विधि के हाथ में पकड़े हुए बर्तन पर लगी हुई आग देखकर तेजस्वी वहां आती हैं। हालांकि आग थोड़ी देर बाद खुद बुझ जाती है।
05 Oct, 2021 04:55 PMबॉलीवुड तड़का टीम. टीवी के सबसे विवादित शो 'बिग बॉस 15' का आगाज हो चुका है। शो शुरू होते ही हर बार की तरह कंटेस्टेंट के बीच हल्ला गुल्ला और लड़ाईयों का दौर भी शुरू हो गया। इसी बीच बीते दिन बिग बॉस के घर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
दरअसल विधि पंड्या और तेजस्वी जंगल में खाना बना रहे थे। इसी बीच तड़का लगाने वाले बर्तन में अचानक आग लग गई। इस पर दोनों जोर से चिल्ला देती हैं। विधि के हाथ में पकड़े हुए बर्तन पर लगी हुई आग देखकर तेजस्वी वहां आती हैं। हालांकि आग थोड़ी देर बाद खुद बुझ जाती है।
बता दें, बिग बॉस 15 सीजन में इस बार जय भानुशाली, तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा, अकासा सिंह, विधि पांडया, विशाल कोटियन, सिंबा नागपाल, डोनल बिष्ट, उमर रियाज़, अफसाना ख़ान, साहिल श्रॉफ, शमिता शेट्टी, प्रतीक सहजपाल, निशांत भट्ट, इशान सहगल, मायशा अय्यर जैसे फेमस स्टार्स नज़र आ रहे हैं।