main page

Seema Haidar की लव स्टोरी पर बनी 'कराची टू नोएडा' का पहला गाना हुआ लॉंच

Updated 21 August, 2023 02:19:05 PM

फिल्म का पहला गाना और थीम सॉन्ग ‘चल पड़े हैं हम’ दिल्ली के संस्कार भारतीय ऑडिटोरियम मे लॉन्च किया गया।

मुंबई। अपने प्यार के लिए बॉर्डर पार कर हिंदुस्तान पहुंची सीमा हैदर खूब सुर्खियों में हैं। पबजी पर एक हिंदुस्तानी लड़के से प्यार कर बैठी सीमा हैदर शादी शुदा है और 4 बच्चों की मां भी है। सचिन के लिए पाकिस्तान से यहां तक का सफर काफी मुश्किल रहा। जहां लोग इनकी लव स्टोरी को गलत ठहरा रहे हैं वहीं फिल्म इंडस्ट्री ने सीमा हैदर-सचिन की लव स्टोरी को पॉपुलर कर दिया है।

जी हां, भरत सिंह की फिल्म 'कराची टू नोयडा’ में सीमा हैदर और सचिन की लव स्टोरी को एक इमोशनल एगंल से दिखाया जाएगा। इसी के चलते बीते कल फिल्म का पहला गाना और थीम सॉन्ग ‘चल पड़े हैं हम’ दिल्ली के संस्कार भारतीय ऑडिटोरियम मे लॉन्च किया गया।

 

गाने को प्रीति सरोज ने आवाज दी है। फिल्म में फरहीन फलक, सीमा हैदर के रोल में नजर आएंगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, 'चल पड़े हम' को 500 से ज्यादा म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज किया गया है। 

Sub Editor: Diksha Raghuwanshi

First songKarachi to NoidaSeema Haidarlove story

loading...