main page

'गोलमाल अगेन' ने 300 करोड़ के पार कमा लगाई ट्रिपल सेंचुरी,  तोड़ डाले 5 रिकॉर्ड्स

Updated 14 November, 2017 10:04:44 AM

रोहित शेट्टी की फिल्म ''गोलमाल अगेन'' की कमाई 300 करोड़ रुपये के पार जा चुकी है। अकेले भारत में इसने 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। ''गोलमाल'' को दर्शक दिल

मुंबई:  रोहित शेट्टी की फिल्म 'गोलमाल अगेन' की कमाई 300 करोड़ रुपये के पार जा चुकी है। अकेले भारत में इसने 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। 'गोलमाल' को दर्शक दिल खोलकर इस फिल्म पर प्यार लुटा रहे हैं। अजय देवगन, तब्बू, परिणीति चोपड़ा, तुषार कपूर, अरशद वारसी और श्रेयस तलपड़े जैसी धांसू स्टार कास्ट वालीफिल्म है।
 
फिल्म 'गोलमाल अगेन' अजय देवगन के 48 साल के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इसके अलावा रोहित शेट्टी की यह दूसरी फिल्म है जिसने 200 करोड़ की दहलीज पार कर ली है। इससे पहले उनकी फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' ने ये कारनामा कर दिखाया था।
 
फिल्म 'गोलमाल अगेन' की झोली में हो रही पैसों की बरसात ने अजय देवगन और रोहित शेट्टी को बॉलीवुड की हिट एक्टर-डायरेक्टर जोड़ी बनी दी है। इन दोनों ने मिलकर कम से कम चार ऐसी फिल्में बनाई हैं जिसने 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। 

 taran adarsh ✔@taran_adarsh
The Ajay Devgn - Rohit Shetty combo has tasted success yet again... #GolmaalAgain is Ajay’s first ₹ 200 cr grosser and director Rohit’s second... #GolmaalAgain200cr

:

Golmart Again300 croresajay devgan

loading...