main page

दुल्हनिया बनेंगी गोविंदा की भांजी आरती सिंह, जल्द बॉयफ्रेंड संग सात फेरे लेंगी आरती सिंह

Updated 02 February, 2024 12:14:08 PM

कॉमेडियन और एक्टर कृष्णा अभिषेक की एक्ट्रेस बहन और गोविंदा की भांजी आरती सिंह जल्द दुल्हनिया बनने जा रही हैं। आरती सिंह इसी साल अपने बाॅयफ्रेंड संग शादी रचाएंगी। आरती सिंह की शादी को लेकर एक रिपोर्ट में कहा गया है कि वह आने वाले महीनों में शादी करना चाहती हैं। वह दो महीनों अप्रैल और मई के बारे में सोच रही हैं। जिस भी महीने में उन्हें अपनी पसंद की जगह मिलेगी, वो शादी कर लेंगी।'

मुंबई: कॉमेडियन और एक्टर कृष्णा अभिषेक की एक्ट्रेस बहन और गोविंदा की भांजी आरती सिंह जल्द दुल्हनिया बनने जा रही हैं। आरती सिंह इसी साल अपने बाॅयफ्रेंड संग शादी रचाएंगी।

Bollywood Tadka

 

आरती सिंह की शादी को लेकर एक रिपोर्ट में कहा गया है कि वह आने वाले महीनों में शादी करना चाहती हैं। वह दो महीनों अप्रैल और मई के बारे में सोच रही हैं। जिस भी महीने में उन्हें अपनी पसंद की जगह मिलेगी, वो शादी कर लेंगी।' 

Bollywood Tadka
एक सूत्र के अनुसार- 'वह मुंबई में शादी के सेलिब्रेशन के लिए जगहों की तलाश कर रही हैं और डेस्टिनेशन वेडिंग नहीं चाहती हैं। उनके दिमाग में ड्रैगनफ्लाई, मुंबई है लेकिन यह सब इस पर ही निर्भर करता है कि उन्हें डेट पर वेन्यू खाली मिलेगा या नहीं।'

Bollywood Tadka

सूत्र ने आगे बताया- 'आरती की शादी में सभी फंक्शन होंगे, जिसमें एक बैचलरेट पार्टी भी होगी। हल्दी, मेहंदी और फेरे जैसे पंजाबी रिति-रिवाज एक ही जगह पर होंगे। शादी के मेहमानों की लिस्ट में उनके चाचा एक्टर गोविंदा से लेकर सलमान खान, सिद्धार्थ शुक्ला का परिवार, शहनाज़ गिल और इंडस्ट्री के कई दोस्त शामिल होंगे। वह एक साल से अधिक समय से अपने बॉयफ्रेंड को डेट कर रही हैं। दोनों एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं और भविष्य में साथ रहने को लेकर श्योर हैं।'

Bollywood Tadka
आरती को कई बारे शादी के बारे में बात करते हुए सुना गया है लेकिन अब तक इस पर मुहर नहीं लगी थी। हालांकि, अब लगता है कि आरती शादी कर ही लेंगी। 

 

 

 

 

 

 

 

Content Writer: Smita Sharma

GovindaNieceArti SinghTie to knotboyfriendBollywood NewsBollywood News and GossipEntertainmentTelevision NewsTelevision News and Gossip

loading...