main page

Grammy Awards 2024: जानिए कब और कहां सजेगी म्यूजिशियंस की यह भव्य महफिल

Updated 30 June, 2023 12:46:54 PM

4 फरवरी 2024 को रात 8 बजे से शुरू क्रिप्टो डॉट कॉम एरिना में आयोजित किया जाएगा।

मुंबई। हर सगींतकार को और संगीत से प्यार करने वालों को दुनिया के द बेस्ट अवॉर्ड्स में से एक ग्रैमी अवॉर्ड्स का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस अवार्ड फंक्शन में दुनिया के कोने-कोने में बसे म्यूजिशियंस को सम्मानित किया जाता है। इसी के चलते 2024 के ग्रैमी अवॉर्ड फंक्शन की डेट सामने आ गईं हैं। इसके साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लिए कुछ नए नियमों की भी घोषणा की गई है।

कब और कहां सजेगी म्यूजिशियंस की महफिल

फरवरी 2024 के पहले रविवार को लॉस एंजिल्स में 66वें ग्रैमी अवॉर्ड फंक्शन रखा जाएगा। 4 फरवरी 2024 को रात 8 बजे से शुरू क्रिप्टो डॉट कॉम एरिना में आयोजित किया जाएगा। दर्शक 'पैरामाउंट+' पर अवॉर्ड शो को लाइव भी देख सकतें हैं।

Bollywood Tadka

अवार्ड शो में हुए कई नए बदलाव

साल 2024 में ग्रैमी में तीन नई कैटेगरी जोड़ी जाएंगी। ये कैटेगरी बेस्ट पॉप डांस रिकॉर्डिंग, बेस्ट अफरिकन म्यूजिक परफॉर्मेंस और बेस्ट अल्टरनेटिव जैज एल्बम होंगी। इसके अलावा, एल्बम ऑफ द ईयर कैटेगरी के लिए नॉमिनेशन जीतने के लिए, एक संगीत निर्माता को अब कम से कम 20% काम का हिसाब देना होगा।

इस दिन होगा नॉमिनेशन का ऐलान

ग्रैमी अवॉर्ड्स 2024 के नॉमिनेशन की अनाउंसमेंट 10 नवंबर को होगी। साल 2023 में भारत की ओर से म्यूजिक कंपोजर रिकी केज ने तीसरी बार यह अवॉर्ड अपने नाम किया था। हर साल की तरह इस बार भी ग्रैमी अवॉर्ड्स में दुनियाभर के सेलेब्स शामिल होंगे।

Sub Editor: Diksha Raghuwanshi

GRAMMY AWARD2024grand gatheringmusicians

loading...