main page

यहां होगा Parineeti Chopra और Raghav Chaddha का ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन, सामने आई ये बड़ी अपडेट

Updated 17 July, 2023 10:47:34 AM

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप सासंद राघव चड्डा अपनी सगाई के बाद से चर्चा में बने हुए हैं। इस बीच दोनों की शादी से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आई है।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल।  एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप सासंद राघव चड्डा अपनी सगाई के बाद से चर्चा में बने हुए हैं। दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया गया है। हाल ही में दोनों को अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में भी देखा गया था, जहां दोनों ने आशीर्वाद लेकेर सेवा दी थी। कपल इसी साल शादी के बंधन में भी बंधने वाला है। इस बीच परिणीति और राघव की शादी से जुड़ी कुछ अपडेट सामने आई हैं। 


इस महीने शादी करेंगे परिणीति-राघव
मीडिया के करीबी सूत्रों के अनुसार परिणीति और राघव इस साल अक्टूबर में शादी कर सकते हैं। जिसके बाद वह अपना वेडिंग रिसेप्शन होस्ट करने वाले हैं जो गुरूग्राम हो सकता है। पहले खबरे थी किं, कपल मुंबई, चंडीगढ़ और गुरुग्राम में तीन रिसेप्शन देने वाले थे, लेकिन अब एक ही रिसेप्श देने की प्लानिंग हो रही है। 


यहां होगा कपल का ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन 
खबरों की मानें तो परिणीति और राघव गुरुग्राम के द लीली एंबिएंस होटल में अपना वेडिंग रिसेप्शन होस्ट करेंगे। हाल ही में दोनों अपने पेरेंट्स के साथ होटल में फूट टेस्टिंग सेशन के लिए गए थे। कपल के परिवार में शादी को लेकर जोरदार तैयारियां चल रही हैं। अब ये खबरें कितनी सही हैं ये तो आने वाले वक्त में पता चलेगा। 

 

Content Editor: kahkasha

parineeti chopraraghav chaddhaparineeti wedding updateparineeti wedding dateparineeti reception placelatest w

loading...