main page

चूड़ा सेरेमनी के साथ शुरू हुईं परिणीति-राघव वैवाहिक रस्में, राजस्थानी अंदाज में ढोल नगाड़ों से मेहमानों का हुआ जोरदार स्वागत

Updated 23 September, 2023 01:20:27 PM

वो दिन दूर नहीं, जब एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा आप नेता राघव चड्ढा की दुल्हन बन जाएंगी। दोनों बीते रविवार, 24 सितंबर को लावां फेरे लेकर एक दूजे के हो जाएंगे। राजस्थान के उदयपुर में दोनों की शादी के फंक्शन शुरू हो गए हैं। कपल के दोस्त और रिश्तेदार बड़े उत्साह से वेडिंग वेन्यू पर पहुंच रहे हैं, जहां उनका

xबॉलीवुड तड़का टीम. वो दिन दूर नहीं, जब एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा आप नेता राघव चड्ढा की दुल्हन बन जाएंगी। दोनों बीते रविवार, 24 सितंबर को लावां फेरे लेकर एक दूजे के हो जाएंगे। राजस्थान के उदयपुर में दोनों की शादी के फंक्शन शुरू हो गए हैं। कपल के दोस्त और रिश्तेदार बड़े उत्साह से वेडिंग वेन्यू पर पहुंच रहे हैं, जहां उनका जोरदार स्वागत किया जा रहा है।

Bollywood Tadka

 

उदयपुर के लीला पैलेस में परिणीति-राघव की शादी की रस्मे शुरू हो चुकी हैं। सुबह लीला पैलेस के महाराजा सुइट में परिणीति की चूड़ा सेरेमनी का कार्यकम्र हुआ, जिसमें खास मेहमान शामिल हुए। इस रस्म के साथ ही रघनीति की शादी की अन्य रस्में शुरू हो चुकी हैं।

Bollywood Tadka

 

कपल की रॉयल वेडिंग में पहुंचने वाले मेहमानों का ढोल नगाड़ों के साथ राजस्थानी अंदाज में जोरदार स्वागत किया जा रहा है। जगह-जगह पर वेलकम बोर्ड लगाए गए हैं और पूरे रास्ते को सजाया गया है। लीला पैलेस से सामने आई झलकियां फैंस का खूब दिल जीत रही हैं।

 

बता दें, परिणीति की शादी में एक्ट्रेस भाग्यश्री अपने पति हिमालय के साथ पहुंच चुकी हैं। वहीं तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा भी पहुंचे हैं। एक्ट्रेस के खास दोस्त अर्जुन कपूर भी शादी में पहुंच रहे हैं। इसके अलावा मनीष मल्होत्रा और कई और बड़े सितारों के पहुंचने की भी उम्मीद है।


वहीं, राघव चड्ढा की शादी में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जैसे बड़े नेता शामिल हो सकते हैं।

 

 

Content Writer: suman prajapati

guestswarmly welcomeRajasthani styleParineeti ChopraRaghav ChadhaweddingBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...