main page

गुंजन-तेजस ने जीता 'झलक दिखला जा 10' का खिताब...शादी के बंधन में बंधे गौतम-मंजिमा, पढ़े मनोरंजन जगत की टाॅप खबरें

Updated 29 November, 2022 08:02:31 AM

रविवार को डांस रियालिटी शो झलक दिखला जा 10 का ग्रैंड फिनाले था। 8 साल की गुंजन और12 साल के तेजस वर्मा के सिर इस सीजन की ताज सजा।बाॅलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने मुंबई में अपना एक और रेस्टोरेंट ओपन किया है। शिल्पा शेट्टी ने मुंबई में पिज्जा रेस्टोरेंट शुरू किया है। शिल्पा शेट्टी के इस Pizza

मुंबई: रविवार को डांस रियालिटी शो झलक दिखला जा 10 का ग्रैंड फिनाले था। 8 साल की गुंजन और12 साल के तेजस वर्मा के सिर इस सीजन की ताज सजा।बाॅलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने मुंबई में अपना एक और रेस्टोरेंट ओपन किया है। शिल्पा शेट्टी ने मुंबई में पिज्जा रेस्टोरेंट शुरू किया है। शिल्पा शेट्टी के इस Pizza रेस्टोरेंट का नाम 'बिज्जा' रखा है। बाॅलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस आशा पारेख इन दिनों फिल्मों से दूर हैं। हाल ही में आशा पारेख गोवा ने हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री और सोसाइटी कल्चर के बारे में बात की। आशा पारेख ने कहा कि उन्हें दुख होता है कि आज के समय में महिलाएं अपने पारंपरिक कपड़ों को छोड़कर शादियों में वेस्टर्न आउटफिट चुन रही हैं। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने स्टार गौतम कार्तिक और मंजिमा मोहन ने हाल ही में अपने रिश्ते को नया नाम दिया। सिल्वर स्क्रीन पर अपनी लव कैमिस्ट्री बनाने के बाद ये कपल 28 नवंबर यानी आज 7 जन्मों के लिए एक-दूजे का हो गया। आइए डालतें हैं मनोरंजन जगत से जुड़ी खबरों पर एक नजर.. 
 

गुंजन-तेजस के सिर सजा 'झलक दिखला जा 10' का ताज

रविवार को डांस रियालिटी शो झलक दिखला जा 10 का ग्रैंड फिनाले था। 6 फाइनलिस्ट फैसल शेख, रुबीना दिलैक, निशांत भट्ट, गशमीर महाजनी, गुंजन सिन्हा और श्रीति झा के बीच ग्रैंड फिनाले था।वहीं अब इस सीजन को अपना विनर भी मिल गया है। 8 साल की गुंजन और12 साल के तेजस वर्मा के सिर इस सीजन की ताज सजा। गुंजन सिन्हा और तेजस वर्मा ने कम उम्र में बड़ा कमाल कर डाला है। गुंजन और तेजस पहले से ही झलक दिखला जा 10 की ट्रॉफी के हकदार माने जा रहे थे। अंत में हुआ भी वैसा ही हुआ। गुंजन और तेजस चमचमाती ट्रॉफी के साथ 20 लाख अपने घर लेकर गए। 



सिद्धार्थ मल्होत्रा संग शादी करने जा रही हैं कियारा आडवाणी!

बी-टाउन के लवबर्ड्स रणबीर कपूर-आलिया भट्ट,  विक्की कौशल-कैटरीना कैफ की शादी के बाद अब जो जोड़ी चर्चा का विषय बनी हुई है, वो है कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा। इस लव बर्ड्स ने भले हीकभी अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया लेकिन दोनों की तस्वीरें बिन कहे बहुत कुछ बयां कर जाती हैं।यहां तक कि अब वो दोनों जो कुछ भी करते हैं, फैन्स एक-दूसरे से ही रिलेट करने लगते हैं। इसी बीच, कियारा आडवाणी ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने जल्द ही एक बड़ी अनाउंसमेंट करने की बात कही है। वहीं, कियारा के इस पोस्ट के बाद एक बार फिर से उनकी और सिद्धार्थ की शादी की बात शुरू हो गई है।


मां बनीं 'क्रैश लैंडिंग ऑन यू' की एक्ट्रेस सन ये-जिन, घर गूंजी नन्हें शहजादे की किलकारी 

बी-टाउन में इस महीने कई स्टार कपल्स के घर खुशियों ने दस्तक दी। आलिया भट्ट-रणबीर कपूर, बिपाशा बसु-करण सिंह ग्रोवर, देबीना बनर्जी-गुरमीत चौधरी जैसे स्टार कपल्स के घर नन्हीं प्रिसेंस की किलकारी गूंजी। वहीं अब एक और स्टार कपल के घर खुशियों ने दस्तक दी है। ये और कोई नहीं बल्कि कोरियन स्टार कपल सन ये-जिनऔर हायन बिन हैं। 'क्रैश लैंडिंग ऑन यू' की एक्ट्रेस सन ये-जिन ने 27 नवंबर को एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया। ये-जिन की एजेंसी ने खबर की पुष्टि की और कहा कि मां और बच्चा दोनों ठीक हैं।


सोनम कपूर ने लुटाया बिपाशा बसु की लाडली पर ढेर सारा प्यार

बाॅलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु और उनके पति करण सिंह ग्रोवर इन समय अपननी पेरेंटहुड लाइफ को एंजाॅय कर रहे हैं। कपल के घर 12 नवंबर 2022 को प्यारी सी बेटी की किलकारी गूंजी जिसका नाम देवी बसु सिंह ग्रोवर रखा।  कपल के परिवार सहित बॉलीवुड सितारे भी उनके और उनकी बेटी के लिए प्यार दे रहे हैं। हाल ही में न्यू मॉम सोनम कपूर ने भी बिपाशा की लाडली को प्यारा सा गिफ्ट भेजा। इस बात की जानकारी खुद बिपाशा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए दी।

 

मुंबई में शिल्पा शेट्टी ने खोला नया रेस्टोरेंट ''बिज्जा''

बाॅलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के फिल्मों के साथ-साथ कई बिजनेस हैं। कुछ सालों पहले शिल्पा शेट्टी ने खुद की योगा डीवीडी लॉन्च की थी। शिल्पा शेट्टी का खुद का एक फिटनेस एप, रेस्टोरेन्ट और खुद की क्लोदिंग लाइन भी है। रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी 18 मिलियन डॉलर की संपत्ति है। वहीं अब शिल्पा ने मुंबई में अपना एक और रेस्टोरेंट ओपन किया है। शिल्पा शेट्टी ने मुंबई में पिज्जा रेस्टोरेंट शुरू किया है। शिल्पा शेट्टी के इस Pizza रेस्टोरेंट का नाम 'बिज्जा' रखा है। 


'अरे भैया, घाघरा चोली,साड़ियां पहनो ना' वुमेन फैशन पर भड़कीं आशा पारेख

बाॅलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस आशा पारेख इन दिनों फिल्मों से दूर हैं। हालांकि उन्हें कई बार इवेंट्स या फिर रियालिटी शो में बतौर गेस्ट स्पाॅट किया जाता है। हाल ही में आशा पारेख गोवा में चल रहे 53वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री और सोसाइटी कल्चर के बारे में बात की। आशा पारेख ने कहा कि उन्हें दुख होता है कि आज के समय में महिलाएं अपने पारंपरिक कपड़ों को छोड़कर शादियों में वेस्टर्न आउटफिट चुन रही हैं।

 

तस्वीरों से छेड़छाड़..फेक अकाउंट बना लिखीं भद्दी-भद्दी बातें..साउथ एक्ट्रेस को बदनाम करने वाला आरोपी गिरफ्तार

साउथ इंडस्ट्री अपनी ब्लाॅकबस्टर फिल्मों के लिए जानी जाती हैं। इस इंडस्ट्री ने इस साल एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी लेकिन अब इसी इंडस्ट्री से एक शर्मनाक खबर सामने आई है। इस खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है। खबरों की मानें तो एक मशहूर एक्ट्रेस की तस्वीरों से छेड़छाड़ कर उसे  बदनाम करने की कोशिश की गई।  अश्लील तस्वीरों पर एक्ट्रेस का चेहरा एडिट किया गया है। इसके अलावा एक शख्स लंबे समय से एक्ट्रेस का पीछा करते हुए भी पाया गया है जिसके बाद उस आदमी को गिरफ्तार कर लिया।

 

शिव ठाकरे ने बदला गेम, टीना से डील के बाद भी निमृत को बनाया कैप्टन

रियालिटी शो बिग बाॅस 16 में आए दिन कोई ना कोई घमासान देखने को मिलती है। इस नए हफ्ते की शुरुआत भी लड़ाई-झगड़े साथ हुईं। ये घमासान कैंप्टनी के चलते होगा। अभी तक घर के कैप्टन शिव ठाकरे थे। वहीं बिग बॉस ने चाल चलते हुए शिव को ही ये फैसला लेने को कहा कि कौन इस घर की नई रानी होगी।ये तो हर कोई जानता है कि टीना दत्ता कैप्टन बनना चाहती हैं। उन्होंने इस अपनी मंडली (शिव ठाकरे, निमृक आहलूवालिया, शालीन भनोट, साजिद खान, एमसी स्टैन, अब्दू) से कई बार कहा कि वह कैप्टन बनना चाहती हैं। वहीं 'मंडली' के बीच पहले ही डील हो चुकी थी कि टीना को कैप्टन बनाया जाएगा। खासतौर पर साजिद खान ने ये डील की थी। लेकिन जब शिव कन्फेशन रूम में गए तो उन्होंने इस डील को तोड़ दिया और निमृत को रानी बना दिया। शिव के इस फैसले से टीना को 440 वाट का तगड़ा झटका लगा।

 

 सात जन्मों के लिए एक-दूजे के हुए गौतम-मंजिमा

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने स्टार गौतम कार्तिक और मंजिमा मोहन ने हाल ही में अपने रिश्ते को नया नाम दिया। सिल्वर स्क्रीन पर अपनी लव कैमिस्ट्री बनाने के बाद ये कपल 28 नवंबर यानी आज 7 जन्मों के लिए एक-दूजे का हो गया। कपल ने शादी से जुड़ी तस्वीरें शेयर कर इस खुशखबरी को फैंस के साथ शेयर किया। गौतम कार्तिक और मंजिमा मोहन ने परिवार के सदस्यों और दोस्तों की मौजूदगी में शादी की। 

 

 विन्नी अरोड़ा ने बेटे जैन के साथ शेयर की क्यूट तस्वीर

टीवी एक्टर धीरज धूपर की पत्नी और एक्ट्रेस विन्नी अरोड़ा इन दिनों इंडस्ट्री से दूर हैं। विन्नी अरोड़ा ने शादी के 5 साल बाद मां 2022 में धीरज धूपर संग प्यारे से बेटे का स्वागत किया। कपल ने अपने बेटे का नाम जैन रखा है। मौजूदा समय में दोनों अपनी पैरेंटहुड लाइफ को खूब एंजॉय कर रहे हैं। वह अक्सर इसकी प्यारी तस्वीरें झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। हाल ही में विन्नी ने अपने लाडले संग प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। 

Content Writer: Smita Sharma

Gunjan SinhaTejas VermaJhalak Dikhhla Jaa 10TrophyGautham KarthikManjima MohanZain DhooparShiv ThakareNimrit AhluwaliaTina DattaBollywood NewsBollywood CelebrityLatest Television NewsTV Entertainment News

loading...