Hailey Bieber और Kendall Jenner हॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जो अपने लुक्स से मिनटों में फैंस का दिल जीत लेती हैं। हाल ही में दोनों हसीनाएं Santa Monica में बेस्ट फ्रेंड गोल्स सेट करती दिखीं। दोनों फ्रेंड्स की नाइट आउट की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
20 Aug, 2023 05:28 PMबॉलीवुड तड़का टीम. Hailey Bieber और Kendall Jenner हॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जो अपने लुक्स से मिनटों में फैंस का दिल जीत लेती हैं। हाल ही में दोनों हसीनाएं Santa Monica में बेस्ट फ्रेंड गोल्स सेट करती दिखीं। दोनों फ्रेंड्स की नाइट आउट की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

दरअसल, हैले बीबर और केंडल जेनर को बीते शनिवार सांता मोनिका के Giorgio Baldi में नाइट आउट एंजॉय करते करते देखा गया।

इस दौरान दोनों एक्ट्रेसेस ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग करते हुए बेस्ट फ्रेंड गोल्स देती दिखीं। एक साथ दोनों हसीनाओं का ये अंदाज फैंस को खूब पसंद आया।

लुक की बात करें तो इस दौरान हैले बीबर ऑफ शोल्डर ब्लैक ड्रेस के साथ मैचिंग हील्स पहने बेहद गॉर्जियस लगीं।

इस लुक को उन्होंने कैजुअल मेकअप और हाई बन से कंप्लीट किया। दूसरी ओर केंडल जेनर भी ब्लैक बॉडीकोन ड्रेस में ग्लैमरस दिखीं।

हाई मैसी बन और न्यूड मेकअप से लुक को कंप्लीट करती एक्ट्रेस का इस दौरान अंदाज देखते ही बना। फैंस हैले और केंडल की इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।