आज भले ही रवि किशन कामयाबी की उंचाईंयों पर है लेकिन एक्टर के लिए यहां तक पहुंचना आसान नहीं था।
17 Jul, 2023 09:36 AMमुंबई। हिंदी और भोजपूरी फिल्म इंडस्ट्री में अपना नाम कमा चुके रवि किशन आज अपना 54वां जन्मदिन मना रहें हैं। एक्टिंग के साथ-साथ एक्टर राजनीति में भी काफी एक्टिव हैं। एक्टर अपनी फिटनेस का पूरा ध्यान रखते हैं और यही कारण है कि कोई उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। कई सालों से फिल्म इंडस्ट्री में अपना डंका बजा रहें रवि किशन ने खुद को लाजवाब तरीके से मेंटेन किया है। जानकारी के मुताबिक, रवि किशन कहते हैं कि वह फिट रहने के लिए अपनी लाइफस्टाइल को नियम से फॉलो करते हैं। यानी रवि किशन अपने रूटीन को नहीं तोड़ते हैं।
आज भले ही रवि किशन कामयाबी की उंचाईंयों पर है लेकिन एक्टर के लिए यहां तक पहुंचना आसान नहीं था। दरअसल, रवि किशन ने एक बार खुलासा किया था कि उनके पापा ने एक बार उनको बेल्ट से खूब पीटा था। रवि किशन ने इंटरव्यू में बताया था कि उन्होने 12वीं तक की पढ़ाई की और फिर एक्टर बनने के अपने सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने स्ट्रगल करना शुरू कर दिया था। रवि किशन के पापा को इस बारे में जब पता चला तो उन्होंने उनकी खूब पिटाई की थी।
साल 1992 में रवि किशन ने 'पीताबंर' फिल्म से अपने एक्टिंग करियर को शुरू क्या था। वैसे तो बॉलीवुड में उन्होंने अनेक फिल्में कीं पर साल 2003 में आई सलमान खान स्टारर फिल्म 'तेरे नाम' से लोगों ने बॉलीवुड एक्टर के तौर पर उनको पहचानना शुरू किया। रवि किशन ने इसके बाद भोजपुरी फिल्म में भी काम किया और एक के बाद एक हिट फिल्में दी। कई ब्लॉकबस्टर के बाद उनकी सफलता बड़ी होती गई।
हाल ही में एक्टर की बेटी इशिता शुक्ला भी अग्निपथ योजना के जरिये भारतीय सेना का हिस्सा बनी हैं। उन्होंने अग्निवीर बनने का विकल्प चुना है। बेटी के इस निर्णय से सांसद काफी खुश हैं और गौरवान्वित हैं। सांसद ने बेटी के निर्णय को गर्व से सीना ऊंचा करने वाला बताया।