main page

कौन हैं Chandni Bainz ? सामने आया Ishaan Khatter की मिस्टीरियस गर्ल का नाम

Updated 04 September, 2023 02:23:30 PM

इतने टाइम तक कन्फ्यूजन में रहने के बाद आखिरकार इस मिस्टीरियस गर्ल का नाम रिवील हो गया है।

मुंबई। बॉलीवुड में आजकल प्यार भरा माहौल बना हुआ है। कई नए एक्टर्स के रिलेशनशिप या फिर शादी की खबरें सामने आ रहीं हैं। ऐसे में ईशान खट्टर का नाम भी लिस्ट में शामिल हो गया है। जी हां, शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर बीते कई महीनो से एक मिस्टीरियस गर्ल को लेकर चर्चा में थे।

अब एक्टर की इस मिस्टीरियस गर्ल का नाम सामने आ गया है। जैसा की सभी जानते हैं कि एक्टर को अपनी बाइक्स से कितना प्यार है इसी के चलते कुछ दिन पहले एक लड़की को ईशान के साथ बाइक राइड करते देखा गया था। इतने टाइम तक कन्फ्यूजन में रहने के बाद आखिरकार इस मिस्टीरियस गर्ल का नाम रिवील हो गया है।

यह लड़की कोई और नहीं बल्कि मलेशिया की एक मॉडल और टीवी एक्ट्रेस हैं जिसका नाम है चांदनी बेन्ज हैं। खबरों की माने तो कपल अपने रिलेशन को लेकर काफी सीरियस है। ईशान तो एक्ट्रेस को अपने क्लोज फ्रेंड्स से भी मिलवा चुके हैं।

आपको बता दें कि चांदनी बेन्ज कोलालांपुर, मलेशिया से हैं। सिंगापुर के टीवी ड्रामा 'माय मदर्स स्टोरी'  से वे वहां पॉपुलर हुई थीं। इन दिनों चांदनी इंडिया में हैं और मॉडलिंग कर रहीं हैं। वह बॉलीवुड में एंट्री करना चाहती है।

बात करें ईशान के वर्कफ्रंट की तो एक्टर को आखिरी बार ‘फोन भूत’ में देखा गया था और अब वे जल्द ही एक पेट्रियॉटिक फिल्म ‘Pippa’ में नजर आने वाले हैं।

Sub Editor: Diksha Raghuwanshi

Chandni BainzIshaan Khattermysterious girlgirlfriend

loading...