main page

Health update: अमिताभ बच्चन की हालत स्थिर, अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में चल रहा इलाज

Updated 12 July, 2020 10:57:51 AM

बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों बाप-बेटे को मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फैंस सोशल मीडिया पर उनके जल्द ठीक होने की कामनाएं कर रहे हैं। हाल ही में स्टार्स के हेल्थ से जुड़ा अपडेट सामने आया है जिसके

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों बाप-बेटे को मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फैंस सोशल मीडिया पर उनके जल्द ठीक होने की कामनाएं कर रहे हैं। हाल ही में अमिताभ के हेल्थ से जुड़ा अपडेट सामने आया है जिसके अनुसार उनके हालत स्थिर हैं। 

Bollywood Tadka


नानावटी सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल के पीआरओ के मुताबिक अमिताभ बच्चन की हालत अब पहले से बेहतर है। दोनों में ही कोरोना के माइल्ड लक्षण पाए गए हैं। उन्हें आईसोलेशन वॉर्ड में रखा गया है। डॉक्टर्स की एक टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है।

 


अभिताभ बच्चन ने अस्पताल प्रशासन को बताया कि वे खुद ट्विटर के जरिए अपनी सेहत से जुड़ी जानकारी देते रहेंगे।

Bollywood Tadka


बता दें हाल ही में महानायक के बंगले जलसा को बीएमसी कर्मचारियों की टीम सेनिटाइज करने पहुंची है। उनके पूरे घर को पूरी तरह से सेनिटाइज किया जा रहा है। 
बताते चलें अभिषेक और अमिताभ के पॉजिटिव पाए जाने के बाद पूरे परिवार का भी कोरोना टेस्ट कराया गया। एश्वर्या राय बच्चन और जया बच्चन और बाकी फैमिली मैंम्बर्स की ओर से राहत की खबर आई है। उनमें कोरोना वायरस के लक्षण नहीं पाए गए हैं। इसके अलावा स्टॉफ मेंमबर्स की भी टेस्टिंग हो रही है। 


  

Edited By: suman prajapati

HealthupdateAmitabh bachchanconditionstableBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...