main page

Bollywood Top News: मां बनीं 41 की आरती छाबड़ा...आदित्य नारायण की बेटी की क्यूटनेस ने चुराया सबका दिल

Updated 06 April, 2024 04:47:07 PM

बाॅलीवुड एक्ट्रेस आरती छाबड़िया बीते दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में थी। खबरें आईं थी कि 41 की आरती छाबड़िया पति विशारद बीडासी संग अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाली हैं। वहीं अब खबर आ रही है कि आरती के घर 1 महीने पहले ही खुशियों ने दस्तक दे दी थी। जी हां...आरती छाबड़िया ने 4 मार्च को प्यारे से बेटे को जन्म दिया जिसका नाम युवान रखा है। गोविंदा की भांजी, काॅमेडियन कृष्णा अभिषेक की बहन और एक्ट्रेस ऐरती सिंह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। 39 की आरती बिजनेसमैन दीपक चौहान की दुल्ह


मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस आरती छाबड़िया बीते दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में थी। खबरें आईं थी कि 41 की आरती छाबड़िया पति विशारद बीडासी संग अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाली हैं। वहीं अब खबर आ रही है कि आरती के घर 1 महीने पहले ही खुशियों ने दस्तक दे दी थी। जी हां...आरती छाबड़िया ने 4 मार्च को प्यारे से बेटे को जन्म दिया जिसका नाम युवान रखा है। गोविंदा की भांजी, काॅमेडियन कृष्णा अभिषेक की बहन और एक्ट्रेस ऐरती सिंह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। 39 की आरती बिजनेसमैन दीपक चौहान की दुल्हनिया बनेंगी। आरती 25 अप्रैल को दीपक के साथ सात फेरे लेंगी। शादी से पहले आरती अपने होने वाले पति की बाहों में रोमांटिक दिखीं।  बाॅलीवुड सिंगर आदित्य नारायण और उनकी पत्नी श्वेती अग्रवाल बी-टाउन के प्यारे कपल्स में से एक हैं। कपल यूं तो अपनी लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखता है लेकिन सोशल मीडिया के जरिए दोनों फैंस के साथ जुड़े रहते हैं। वहीं इस कपल की प्यारी सी बेटी है जिसका नाम त्विषा नारायण झा है। कपल अक्सर अपनी लाडली की क्टूनेस से भरी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करता रहता है हालांकि उन्हें कभी त्विषा के साथ पब्लिक प्लेस पर स्पाॅट नहीं किया गया। वहीं अब त्विषा को पहली बार मां श्वेता के साथ  पब्लिकी स्पाॅट किया गया।  लुक की बात करें तो पिंक फ्रॉकऔर दो पोनीटेल बनाए नारायण फैमिली की जान बेहद प्यारी लग रही हैं।  

41 की उम्र में मां बनीं आरती छाबड़िया

बाॅलीवुड एक्ट्रेस आरती छाबड़िया बीते दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में थी। खबरें आईं थी कि 41 की आरती छाबड़िया पति विशारद बीडासी संग अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाली हैं। वहीं अब खबर आ रही है कि आरती के घर तो 1 महीने पहले ही खुशियों ने दस्तक दे दी थी। जी हां...आरती छाबड़िया मार्च महीने में ही मां बन चुकी हैं। 4 मार्च को आरती ने प्यारे से बेटे को जन्म दिया जिसका नाम युवान रखा है। 

 

39 की उम्र में दुल्हन बनेंगी आरती सिंह, शादी से पहले 'होने वाले पति' की बाहों में रोमांटिक हुईं गोविंदा की भांजी 

 

 गोविंदा की भांजी, काॅमेडियन कृष्णा अभिषेक की बहन और एक्ट्रेस ऐरती सिंह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। 39 की आरती बिजनेसमैन दीपक चौहान की दुल्हनिया बनेंगी। आरती 25 अप्रैल को दीपक के साथ सात फेरे लेंगी। शादी की रस्में 23 अप्रैल से मेहंदी सेरेमनी से शुरू हो जाएंगी। शादी से पहले आरती अपने होने वाले पति की बाहों में रोमांटिक दिखीं।  

 


दो पोनीटेल..पिंक फ्राॅक में एकदम प्रिसेंस सी दिखीं आदित्य नाराणय की बेटी

 

बाॅलीवुड सिंगर आदित्य नारायण और उनकी पत्नी श्वेती अग्रवाल बी-टाउन के प्यारे कपल्स में से एक हैं। कपल यूं तो अपनी लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखता है लेकिन सोशल मीडिया के जरिए दोनों फैंस के साथ जुड़े रहते हैं। वहीं इस कपल की प्यारी सी बेटी है जिसका नाम त्विषा नारायण झा है। कपल अक्सर अपनी लाडली की क्टूनेस से भरी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करता रहता है हालांकि उन्हें कभी त्विषा के साथ पब्लिक प्लेस पर स्पाॅट नहीं किया गया। वहीं अब त्विषा को पहली बार मां श्वेता के साथ  पब्लिकी स्पाॅट किया गया। मौका था गुरमीत चौधरी-देबीना बनर्जी की बड़ी बेटी लियाना चौधरी के दूसरे बर्थडे की पार्टी का। इस पार्टी में नन्हीं त्विषा मम्मी श्वेता के साथ पहुंची। लुक की बात करें तो पिंक फ्रॉकऔर दो पोनीटेल बनाए नारायण फैमिली की जान बेहद प्यारी लग रही हैं।  

 

मलाइका अरोड़ा ने शेयर कीं अलसाई सुबह की खूबसूरत तस्वीरें 

 

मलाइका अरोड़ा इंडस्ट्री में अपने फैशन और स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। मलाइका ने इस उम्र में खुद को जिस तरह फिट रखा है वह सच में काबिले तारीफ है। मलाइका अक्सर मलाइका अपना वीकेंड एंजाॅय कर रही हैं। ऐसे में उन्होंने फैंस के साथ अपनी अलसाई सुबह की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में मल्ला का शानदार अंदाज देखने को मिल रहा है। लुक की बात करें तो मलाइका ने व्हाइट सूट पेयर किया जिसमें वह ब्यूटीफुल लग रही हैं।इसके साथ में उन्होंने कोलापुरी चप्पल कैरी कर लुक को शानदार अंदाज दिया है। इस दौरान मल्ला नो मेकअप लुक में दिखीं। मलाइका ज्यादा मेकअप लगाने से बचती हैं और हर-एक लुक में सुंदर दिखती हैं।

 

Adorable: चर्चा में हैं राहुल वैद्य की बेटी संग तस्वीर, नव्या के क्यूट एक्सप्रेशन्स पर टिकी सबकी निगाहें 

 

दिशा परमार और राहुल वैद्य मनोरंजन इंडस्ट्री के चहेते कपल्स में से एक हैं। दिशा और राहुल दोनों ही अक्सर अपनी निजी जिंदगी के बारे में सोशल मीडिया पर अपडेट शेयर करते रहते हैं। कपल ने साल 2023 में प्यारी सी बेटी नव्या वैद्य का स्वागत किया था। नन्हें बच्चे का स्वागत करने के बाद से ही कपल अपनी बेटी नव्या के साथ समय बिताने में व्यस्त हैं।हीं नव्या की तस्वीरें भी आते ही सेकेंड्स में वायरल हो जाती है। हो भीं क्यों ना आखिर नव्या है ही इतनी प्यारी कि हर किसी का मन मोह लें हाल ही में दिशा ने राहुल और उनकी बेटी नव्या की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की जो इस समय चर्चा में हैं। फोटो में राहुल खेल-खेल में अपनी बेटी को उठा रहे थे लेकिन नव्या डरी नहीं बल्कि क्यूट सा एक्सप्रेशन बनाती नजर आईं जिसे देख दिशा जोर-जोर से हंसने लगीं। 


फेमस सिंगर ने करवाई पति की दूसरी शादी

दुनिया में शायद ही कोई ऐसी औरत होगी जो अपने पति की दूसरी शादी करना चाहे। हाल ही में मलेशिया की एक जानी मानी सिंगर ने अपने पति की दूसरी शादी करवाई। ये और कोई नहीं बल्कि 42 साल की  एज़लाइन अरिफिन है जिन्हें एज़लिन के नाम से भी जाना जाता है।एज़लाइन अरिफिन ने बीते साल पति वान मोहम्मद हफ़ीज़म की 26 साल की लड़की से दूसरी शादी करवाई।

 

सीक्रेट वेडिंग के बाद तापसी पन्नू ने करवाया फोटोशूट

 

बाॅलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू इस समय अपनी सीक्रेट शादी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। तापसी पन्नू ने अभी तक अपनी वेडिंग रिपोर्ट्स को कंफर्म नहीं किया है। खबरों की मानें तो तापसी पन्नू ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड मैथियास बोए के साथ उदयपुर में परिजनों और करीबी रिश्तेदारों के बीच शादी कर ली है। इस सीक्रेट शादी की कई वीडियोज भी बीते दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। हालांकि तापसी अभी भी इन खबरों पर चुप्पी बनाए हैं। वहीं अब तापसी का एक बोल्ड फोटोशूट चर्चा में है जो उन्होंने शादी की खबरों के बीच करवाया। 

 


पत्नी दिव्यांका को घर छोड़ फैमिली संग दुबई पहुंचे विवेक दहिया

 

 एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी के पति और डांस रियालिटी शो झलक दिखला जा 11 फेम विवेक दहिया इन दिनों अपनी फैमिली संग टाइम बिता रहे हैं। विवेक इस समय अपने परिवार के साथ दुबई में वेकेशन एंजाॅय कर रहे हैं हालांकि उनके इस वेकेशन में पत्नी दिव्यांका साथ नहीं हैं। दरअसल, दिव्यांका की हाल ही में सर्जरी हुई है। ऐसे में वह घर पर रेस्ट कर रही हैं। दुबई पहुंचे विवेक ने अबू धाबी में बने पहले मंदिर BAPS के दर्शन किए हैं। इस दौरान की तस्वीरें उन्होंने इंस्टा पर शेयर की हैं। इतना ही नहीं विवेक ने ब्लाॅग भी बनाया है। विवेक इस दौरान भगवा कलर की शर्त के साथ व्हाइट पेंट पहने नजर आए। 

Content Writer: Smita Sharma

Aarti ChabriaArtiSinghDipak ChauhanGovindaTvisha Narayan JhaMalaika AroraDisha ParmarRahul VaidyaDaughterNavya VaidyaAzline AriffinTaapsee Pannu Bollywood Top NewsHollywoodTelevision

loading...