बिग बॉस-11 खत्म होने के बाद हिना खान अपनी फैमिली के साथ टाइम स्पैंड कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल और ''ये रिश्ता क्या कहलाता है
22 Jan, 2018 11:59 AMमुंबई: बिग बॉस-11 खत्म होने के बाद हिना खान अपनी फैमिली के साथ टाइम स्पैंड कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में उनके बेटे का रोल निभा चुके रोहन मेहरा और उनकी गर्लफ्रेंड कांची सिंह के साथ पार्टी की।
बिग बॉस फिनाले के बाद हिना खान पहली बार पार्टी करते हुए नजर आई हैं। एक्ट्रैस के फैन क्लब पर उनके मस्ती करते और डांस करते हुए वीडियोज पोस्ट किए गए हैं।
वीडियो में वह कांची, रोहन और बॉयफ्रेंड रॉकी के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। वह सपना चौधरी के गाने पर थिरकती भी दिखीं। बता दें, इसी गाने पर उन्होंने सपना के साथ बिग बॉस के घर में डांस किया था।