main page

प्रकाश राज के खिलाफ हिंदू संगठन ने दर्ज कराई श‍िकायत, 'चंद्रयान-3' का मजाक बनाने पर बढ़ा विवाद

Updated 22 August, 2023 03:46:26 PM

'चंद्रयान-3' को लेकर जहां देश में जश्न मना रहा है, वहीं एक्टर प्रकाश राज इस पर विवादित बयान देकर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। भारत के मून मिशन के खिलाफ मजाकिया पोस्ट के बाद अब एक्टर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।

बॉलीवुड तड़का टीम. 'चंद्रयान-3' को लेकर जहां देश में जश्न मना रहा है, वहीं एक्टर प्रकाश राज इस पर विवादित बयान देकर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। भारत के मून मिशन के खिलाफ मजाकिया पोस्ट के बाद अब एक्टर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।


खबर है कि हिंदू संगठनों ने पुलिस में प्रकाश राज के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। चंद्रयान 3 पर ऐसा पोस्ट करने को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।


बता दें, प्रकाश राज ने हाल ही में ट्विटर पर एक विवादित पोस्ट कर 'चंद्रयान 3' का मजाक उड़ाया था। एक्टर ने इस मून मिशन का मजाक उड़ाते हुए एक कार्टून शेयर किया था। उनके इस पोस्ट में एक शख्स लुंगी पहने हुए एक मग से दूसरे मग में चाय डालता दिख रहा है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा है, 'चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर से चांद की आने वाली पहली तस्वीर'।


 

Content Writer: suman prajapati

Hindu organizationlodgescomplaintPrakash RajBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...