सुपरस्टार ऋतिक रोशन 10 जनवरी को पूरे 49 साल के हो गए हैं। इस मौके पर सोशल मीडिया पर सारा दिन ऋतिक को बधाइयों का तांता लगा रहा। वहीं कई क्रेजी फैंस सुपरस्टार के घर उन्हें बर्थडे विश करने पहुंचे। ऐसे में सुपरस्टार ने अपने दीवानों का घर की बालकनी में खड़े होकर दिल से शुक्रिया अदा किया, जिसकी तस्वीरें अ
11 Jan, 2023 11:57 AMबॉलीवुड तड़का टीम. सुपरस्टार ऋतिक रोशन 10 जनवरी को पूरे 49 साल के हो गए हैं। इस मौके पर सोशल मीडिया पर सारा दिन ऋतिक को बधाइयों का तांता लगा रहा। वहीं कई क्रेजी फैंस सुपरस्टार के घर उन्हें बर्थडे विश करने पहुंचे। ऐसे में सुपरस्टार ने अपने दीवानों का घर की बालकनी में खड़े होकर दिल से शुक्रिया अदा किया, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि ऋतिक रोशन को बर्थडे विश करने उनके मुंबई के जुहू स्थिति घर पर सैंकड़ों फैंस पहुंचे और अपने पसंदीदा एक्टर की एक झलक पाने के लिए घंटो इंतजार करते रहे। एक्टर ने भी अपने फैंस को निराश नहीं किया और अपने घर की बालकनी से दिल खोलकर सबका अभिवादन किया।

ऋतिक जब अपने फैंस का अभिवादन करने के लिए बालकनी पर आए तो उनके चेहरे पर अलग ही खुशी देखने को मिली।

एक्टर ने फैंस को कई सारी फ्लाइंग किस दी और दिल से आभार जताया। फैंस का भी ये तस्वीरें देख मन खुश हो गया है।

वहीं, ऋतिक रोशन के काम की बात करें तो एक्टर को आखिरी बार फिल्म 'विक्रम वेधा' में देखा गया था। अब उनकी अपकमिंग फिल्म 'फाइटर' है।
