main page

ट्रैफिक से बचने के लिए ऋतिक रोशन ने मेट्रो में किया सफर, फैंस के साथ जमकर क्लिक कराईं सेल्फी

Updated 13 October, 2023 05:42:40 PM

सुपरस्टार ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'फाइटर' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं, जिसका फैंस को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार  हैं। इस बीच ऋतिक ने हाल ही में मुंबई के मेट्रो में सफर किया। इस दौरान वह अपने फैंस के साथ सेल्फी भी लेते नजर आए, जिसकी तस्वीरें एक्टर ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। उनकी ये तस्वीरें अन्य फैंस द्वारा खूब पसंद की जा रही हैं।

बॉलीवुड तड़का टीम. सुपरस्टार ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'फाइटर' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं, जिसका फैंस को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार  हैं। इस बीच ऋतिक ने हाल ही में मुंबई के मेट्रो में सफर किया। इस दौरान वह अपने फैंस के साथ सेल्फी भी लेते नजर आए, जिसकी तस्वीरें एक्टर ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। उनकी ये तस्वीरें अन्य फैंस द्वारा खूब पसंद की जा रही हैं।

Bollywood Tadka

 

शुक्रवार को ऋतिक ने अपने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट तस्वीरों और वीडियो को शेयर कीं। इन फोटोज और वीडियोज में एक्टर आम जनता के बीच मुंबई मेट्रो में सफर करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan)

इस दौरान मेट्रो में मौजूद लोग ऋतिक के साथ एक के बाद एक सेल्फी क्लिक कराते नजर आए। इस पोस्ट के कैप्शन में एक्टर ने लिखा-आज काम पर जाने के लिए मेट्रो ली। कुछ बहुत प्यारे और दयालु लोगों से मुलाकात हुई। उन्होंने मुझे जो प्यार दिया, उसे आपके साथ शेयर कर रहा हूं। अनुभव शानदार था। गर्मी और यातायात को मात दें। मैं जिस एक्शन शूट के लिए जा रहा हूं, उसके लिए मैंने अपनी पीठ बचाकर रखी है।

Bollywood Tadka

 

वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋतिक रोशन की अपकमिंग फिल्म 'फाइटर' 2024 में रिलीज होगी। कुछ दिन पहले ही मेकर्स ने फिल्म से ऋतिक का मोशन पोस्टर भी जारी किया है। इस फिल्म में एक्टर दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर के साथ नजर आएंगे।

Bollywood Tadka

Content Writer: suman prajapati

Hrithik RoshantravelledmetrotrafficselfiesfansBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...