main page

नहीं रहे 'हम आपके कौन हैं' फेम संगीतकार राम लक्ष्मण, 79 की उम्र में ली अंतिम सांस

Updated 22 May, 2021 12:29:56 PM

बी-टाउन इंडस्ट्री से एक दुख भरी खबर सामने आई है। ''मैंने प्यार किया'', ''हम आपके हैं कौन'' जैसी तमाम सुपरहिट फिल्मों में संगीत दे चुके दिग्गज म्यूजिक कंपोजर विजय पाटिल उर्फ राम लक्षण ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। रामलक्ष्मण पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने रात के करीब 1 नागपुर मे

मुंबई: बी-टाउन इंडस्ट्री से एक दुख भरी खबर सामने आई है। 'मैंने प्यार किया', 'हम आपके हैं कौन' जैसी तमाम सुपरहिट फिल्मों में संगीत दे चुके दिग्गज म्यूजिक कंपोजर विजय पाटिल उर्फ राम लक्षण ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। रामलक्ष्मण पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनका निधन हार्ट अटैक से हुआ।

Bollywood Tadka

उन्होंने रात के करीब 1 नागपुर में 79 की उम्र में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से एक बार फिर पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी हैं। लता मंगेशकर ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए लिखा-'अभी पता चला है कि बहुत गुणी और लोकप्रिय संगीतकार राम लक्ष्मण जी (विजय पाटिल) का स्वर्गवास हुआ है। वो बहुत अच्छे इंसान थे। मैंने उनके कई गाने गाए जो काफी लोकप्रिय हुए। मैं उनको विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं।'

 

 

विजय पाटिल पहले रामलक्ष्मण के लक्ष्मण के नाम से मशहूर थे। उनसे साथ राम की जोड़ी थी और हिंदी सिनेमा जगत में राम-लक्ष्मण मिलकर संगीत देते थे।हालांकि अचानक राम का निधन हो गया था।

Bollywood Tadka

इसके बाद विजय पाटिल ने अपना पूरा नाम ही रामलक्ष्मण रख लिया  उन्होंने 'एजेंट विनोद','तराना','हम से बढ़कर कौन', 'हम आपके हैं कौन', 'हम साथ साथ हैं', '100 डेस' और अनमोल जैसी हिंदी फिल्मों के लिए भी संगीत दिया है।उन्होंने अपने पिता और चाचा से संगीत की शिक्षा ली थी।
 

Content Writer: Smita Sharma

hum aapke hain kaunmusicianraam lakshmanvijay patildiedheart attacklata mangeshkarBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...