main page

27 साल बाद भारत करेगा Miss World की मेजबानी, 130 देशों की कंटेस्टेंट में होगा ताज के लिए मुकाबला

Updated 09 June, 2023 12:35:34 PM

भारत के लिए मिस वर्ल्ड ब्यूटी पेजेंट इस बार बेहद खास होने वाला है, क्योंकि इस साल पेजेंट का आयोजन भारत में किया जाएगा।

नई दिल्ली। भारत के लिए मिस वर्ल्ड ब्यूटी पेजेंट इस बार बेहद खास होने वाला है, क्योंकि इस साल इस पेजेंट का आयोजन भारत में किया जाएगा। 27 साल बाद मिस वर्ल्ड के फिनाले की मेजबानी भारत करेगा। इस पेजेंट में दुनियाभर की महिलाएं मिस वर्ल्ड के ताज के लिए एक दूसरे से टक्कर लेती नजर आएंगी। हाल ही में मिस वर्ल्ड ऑर्गेनाइजेशन की चेयरपर्सन और सीईओ मिस जूलिया ने इस इवेंट के आयोजन की जानकारी दी है। 

 

27 साल बाद भारत में आयोजित होगी मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता
जूलिया मॉर्ले ने इस इवेंट के आयोजन की जानकारी देते हुए कहा कि "मुझे यह अनाउंस करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि 71वां मिस वर्ल्ड पेजेंट का फिनाले इस बार भारत में होने वाला है। जब मैं 30 साल पहले भारत में आई थी, तभी से इस देश से मुझे खास लगाव रहा है। हम इस देश के आकर्षण और संस्कृति की विवधता से पूरी दुनिया को रूबरू करना चाहते है। मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता को शानदार तरीके से आयोजित करने के लिए मिस वर्ल्ड लिमिटेड और पीएमई एंटरनेटमेंट साथ मिलकर काम करेंगे।"

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Miss World (@missworld)


इस बारे में अधिक जानकारी बताते हुए मोर्ली ने कहा कि '71वें मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में 130 देशों की नेशनल चैंपियन महिलाएं शामिल होंगी। इस पेजेंट में हिस्सा लेने के लिए ये सभी कंटेस्टेंट यहीं रहेंगी।' मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस पेजेंट का फिनाले नवंबर या दिसबंर में आयोजित किया जाएगा। जिसमें कई राउंड्स होंगे। 


करीब 27 साल बाद भारत एक बार फिर मिस वर्ल्ड पेजेंट का आयोजन करने जा रहे है। जो सभी भारतीयों के लिए बेहद गर्व की बात है। आपको बता दें कि पूरे विश्व में भारत ही एक ऐसा देश है जिसने छह बार मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम किया है। 

Content Editor: Varsha Yadav

miss world 2023miss world 2023 datemiss world 2023 in indiapageant ceoshinni shettykarolina bilavska

loading...